लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने हथकरघा, वस्त्रोद्योग और खादी विभाग की समीक्षा की। इस दौरान योगी ने वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में यूपी की पहचान और मजबूत करने के निर्देश दिए। सीएम ने उद्योगों को समय पर प्रशिक्षित और दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
समीक्षा बैठक में योगी ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों को रोजगारपरक और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने ऑटोमेशन और टेक्निकल टेक्सटाइल्स के अनुसार प्रशिक्षण को अपडेट करने पर बल दिया है। साथ ही उद्योगों, प्रशिक्षण संस्थानों और विभागों के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश दिए है।
प्रशिक्षण प्रणाली में गुणवत्ता, पारदर्शिता लाएं
सीएम योगी ने प्रशिक्षण प्रणाली में गुणवत्ता, पारदर्शिता और तकनीक आधारित निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया है। इस दौरान उन्होंने माटीकला को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और ग्रामीण रोजगार का आधार बताया और माटीकला उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए है।
नई तकनीक से जोड़ने की पहल की जाए
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कारीगरों को आधुनिक डिजाइन, सोलर चाक और नई तकनीक से जोड़ने की पहल की जाए। उन्होंने वित्तीय सहायता, बेहतर उपकरण और विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश।

