लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतक के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही राहत कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है।

घटना से इलाके में मच गया कोहराम

यह पूरा मामला जिले के गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर गगहा थाना क्षेत्र का है। जहां, शिवपुर हाटा में एक डीसीएम ने ट्रैक्टर से लगी मिक्सचर मशीन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि पांच श्रमिक घायल हो गए। जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, CM योगी का बड़ा बयान, कहा- सभी औद्योगिक शहरों में आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र विकसित किया जाएं

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आनन फानन में अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार लोगों का अभी भी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि मजदूर ढलाई के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मिक्सचर मशीन का बेयरिंग टूट गई और वे हाईवे पर ड्रम लगाकर उसकी मरम्मत करने लगे। इसी दौरान डीसीएम ने उन्हें टक्कर दी।