कुशीनगर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनपद कुशीनगर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की. मुख्यमंत्री ने आमजन को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है. प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता एवं सहयोग उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में पूरी तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य संचालित कर रही है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभावितों की सुरक्षा, सहायता और त्वरित राहत सुनिश्चित करने के साथ ही मुआवजा उपलब्ध कराया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : सिलेंडर विस्फोट हादसा: प्रभारी मंत्री अजीत सिंह ने घटनास्थल का लिया जायजा, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता

सीएम योगी ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि ‘जनपद कुशीनगर में बाढ़ प्रभावित परिवारों के मध्य पहुंचकर उनका कुशल-क्षेम जाना और उन्हें राहत सामग्री वितरित की. जनप्रतिनिधि गण और जिला प्रशासन राहत व बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटे हुए हैं. आपदा की इस घड़ी में भाजपा की डबल इंजन सरकार सभी पीड़ितों के साथ पूरी प्रतिबद्धता से खड़ी है.’