मऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मऊ जिले के दौरे पर रहेंगे. जहां वे 400 करोड़ के कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं. अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा भी ले लिया है. कार्यक्रम को लेकर भी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है.
प्रस्तावित दौरे के मुताबिक सीएम योगी सुबह 9 बजे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मऊ प्रस्थान करेंगे. जानकारी के मुताबिक सीएम सुबह करीब 10 बजे मधुबन विधानसभा क्षेत्र के पांति गांव पहुंचेंगे और वहां विभिन्न विकास परियोजनाओं और सरकारी योजनाओं का शिलान्यास करेंगे.
इसे भी पढ़ें : UP वालों घर से बाहर न निकलें! आंधी-तूफान और बारिश का रेड अलर्ट, 100 की रफ्तार से चलेगी हवा, चेतावनी जारी
प्रशस्ति पत्र और चेक वितरण
सीएम योगी इसके बाद मधुबन के गांधी मैदान पहुंचेंगे और वहां आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वे भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाएंगे और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र और चेक वितरित करेंगे. उसके बाद कई सरकारी भवनों का उद्घाटन भी करेंग. सीएम योगी के दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. सीएम के सुरक्षा में किसी भी प्रकार का चूक न हो इसका भी खास ख्याल रखा जा रहा है.

