मनोज यादव, कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला पंचायत दफ्तर में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 3 फिट का लंबा जहरीला कोबरा सांप फन फैलाए नजर आया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यू सोसाइटी (RCRS) टीम ने कोबरा का रेस्क्यू किया।
पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर जिला पंचायत कर्मचारी और अधिकारी जब अपने काम में व्यस्त थे, तभी किसी ने कोबरा को दफ्तर के कोने में फन फैलाए बैठा देख लिया। देखते ही देखते परिसर में दहशत का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
टीम ने किया रेस्क्यू
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी तुरंत रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यू सोसाइटी (RCRS) के प्रमुख अविनाश यादव को दी गई। सूचना मिलते ही अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य मानस के साथ रेस्क्यू किट लेकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसका रेस्क्यू किया। तब जाकर कर्मचारियों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

