Lifestyle Desk : गर्मियों के मौसम में तेज धूप, ज्यादा पसीना और लगातार थकान शरीर को तेजी से कमजोर कर देते हैं. ऐसे समय में शरीर को हाइड्रेट रखना और एनर्जी लेवल बनाए रखना सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है और इसलिए गर्मियों में सही खानपान रखना बहुत जरूरी है. खासकर ऐसे पेय पियें जो प्राकृतिक हों और जिनमें इलेक्ट्रोलाइट्स व पोषक तत्व भरपूर हों, वे शरीर को लू और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करते हैं. इन्हीं में से एक बेहतरीन और असरदार कॉम्बिनेशन है नारियल पानी और सब्जा सीड्स, तो आइए जानते हैं क्यों है यह कॉम्बिनेशन इतना फायदेमंद?

जबरदस्त हाइड्रेशन
नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स (पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम) से भरपूर होता है, जो शरीर में पानी की कमी को जल्दी पूरा करता है. सब्जा सीड्स पानी सोखकर जेल जैसा बनते हैं, जिससे शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है.

शरीर को ठंडक
दोनों की तासीर ठंडी होती है, जिससे लू (हीट स्ट्रोक) और शरीर की गर्मी से राहत मिलती है.

तुरंत एनर्जी बूस्ट
नारियल पानी में मौजूद नेचुरल शुगर तुरंत ऊर्जा देती है, जबकि सब्जा सीड्स धीरे-धीरे ऊर्जा रिलीज करते है. यानी थकान दूर करने में डबल फायदा.

पाचन में सुधार
सब्जा सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं और एसिडिटी/कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देते हैं.

वजन नियंत्रण में मदद
यह ड्रिंक कम कैलोरी वाला होता है और पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे ओवरईटिंग कम होती है.

कैसे करें इसका सेवन?

1 गिलास नारियल पानी लें, इसमें 1 चम्मच सब्जा सीड्स (10–15 मिनट पानी में भिगोए हुए) डालें. चाहें तो थोड़ा नींबू रस या शहद मिला सकते हैं. इसे सुबह खाली पेट या दोपहर की तेज गर्मी में पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है.