पंजाब और हरियाणा में ठंड अपने चरम पर है। लगातार बढ़ती ठंड के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। पंजाब में वैसे ही शीतकालीन छुट्टियों को लेकर पहले ही आदेश जारी हो चुका है। इन सभी के बीच हरियाणा में ठंडी को देखते हुए स्कूलों में 15 जनवरी तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं।
यह निर्णय ठंड को देखकर लिया गया है, अब देखने वाली बात है कि क्या पंजाब में भी इस तरह का कोई छुट्टी का आदेश जारी हो सकता है या छुट्टियां बढ़ाई जा सकती है।
पंजाब के मौसम की अगर बात करें तो वहां पर लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। बर्फबारी के साथ बारिश भी हुई है जिसके कारण ठंडी का अनुभव ज्यादा हो रहा है। आने वाले समय में भी मौसम विभाग ने कुछ ऐसे ही संकेत दिए हैं। पंजाब और हिमाचल में शुक्रवार को पूरे दिन बारिश पड़ती रही। इससे हरियाणा और उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। सुबह से ही मौसम में बदलाव हुआ। तेज हवाओं की वजह से कई जगहों पर पेड़ टूट गए और खेत में लगे सोलर पैनल को भी नुकसान पहुंचा। हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, जींद और कैथल के करीब 70 गांवों में ओलावृष्टि हुई है।

हरियाणा में जारी हुआ आदेश
हरियाणा सरकार ने बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। बढ़ती ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने 15 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान किया है। 16 जनवरी से राज्य में स्कूल खुलेंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेशों के मुताबिक CBSE, ICSE बोर्ड आदि के नॉर्म्स के अनुसार बोर्ड कक्षाओं (10वीं और 12वीं) के लिए निर्धारित शेड्यूल के अनुसार स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल के लिए स्कूल में बुलाया जा सकता है।
- KKR vs MI IPL 2026: कोलकाता ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा, पांडेय-पॉवेल ने खेली मैच विनिंग पारी
- निजी स्कूलों की मनमानी पर सरकार सख्त, फीस, किताब और ड्रेस खरीद की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए निगरानी व जांच समितियों का गठन
- चेकिंग में भाई का कटा चालान, पुलिस वाहन के ऊपर चढ़ गई बहन, हाई वोल्टेज ड्रामा देख हर कोई हुआ हैरान
- छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, AICC ने जारी की नई सूची, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी …
- ‘गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं…’, CM योगी ने लोक निर्माण विभाग की 2026-27 कार्ययोजना की समीक्षा, कहा- तय समय में काम पूरा करें

