हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्यप्रदेश में राजस्व काम में लापरवाही और अनदेखी एसडीएम को भारी पड़ गया। मामले में कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर (एसडीएम) को नोटिस थमा दिया है।
बम की तरह फटी कंप्रेसर टंकी: पंचर दुकान संचालक के उड़े चीथड़े,
7 दिन के भीतर देना होगा जवाब
दरअसल नक्शा सुधार में अनदेखी करना डिप्टी कलेक्टर को भारी पड़ गया। कलेक्टर शिवम वर्मा ने एसडीएम ओमप्रकाश बड़कुल को कारण बताओं नोटिस दिया है। कलेक्टर के शोकॉज नोटिस का 7 दिन के भीतर एसडीएम को जवाब देना होगा।
‘पुलिस सुन लेती तो बच जाती जान’: जमीनी विवाद में बुजुर्ग की हत्या,
शासकीय कार्य में लापरवाही
जानकारी के अनुसार आवेदिका सुरजीत कौर ने ग्राम अरंडिया में भूमि के नक्शा संशोधन को लेकर आवेदन लगाया था। खसरा और नक्शा संशोधन को लेकर शासकीय कार्य में नियमों की घोर उल्लंघन करने पर एडीएम पर कार्रवाई हुई है।सीएम के निर्देश पर जीरो टॉलरेंस के तहत शासकीय कार्य में लापरवाही मिलने पर कुछ दिन पहले ही कलेक्टर ने कनाड़िया से एडीएम को हटा दिया था।

