अभय मिश्रा, मऊगंज। मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में जमीनी विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। खटखरी चौकी के देवरा गांव में दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है, जबकि दर्जनभर लोग लहूलुहान हैं। आरोप है कि अगर समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती, तो बुजुर्ग की जान बच जाती।

दो साहू परिवार एक-दूसरे के खून के प्यासे

देवरा गांव में लाठी-डंडे और धारदार हथियारों के साथ दो साहू परिवार एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई और जमीन की मेढ़ खून से लाल हो गई। इस हिंसक झड़प में 65 वर्षीय गिरजा प्रसाद साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों से कुल 11 लोग घायल हैं। कुछ घायलों की रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है।

ग्वालियर में ताज एक्सप्रेस पर हमलाः ढाई फीट लंबी रॉड लगने से दिल्ली का दंपती घायल,

पुलिस चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप

इस घटना में सबसे चौंकाने वाला पहलू पुलिस की भूमिका है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि खटखरी चौकी प्रभारी को इस विवाद की जानकारी पहले से थी। साहू परिवार ने कई बार आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस की इसी सुस्ती का नतीजा आज एक बुजुर्ग की मौत के रूप में सामने आया है।

MP में राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी: निगम-मंडलों के लिए दर्जनभर नाम फाइनल, देखें किसे मिली कमान

गांव पुलिस छावनी में तब्दील

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी और एसडीओपी सचि पाठक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तनाव को देखते हुए पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में अतिरिक्त फोर्स तैनात है। क्या प्रशासन उन अधिकारियों पर कार्रवाई करेगा जिनकी लापरवाही ने एक साधारण विवाद को ‘मर्डर’ में बदल दिया?

पूर्व विधायक की कार ने बाइक सवार को मारी टक्करः मौके पर ही मौत, रायपुर से मंडला जा रही थी कार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m