कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में चलती ट्रेन में हमला का मामला सामने आया है। इस हमले में ट्रेन में यात्रा कर रहे दंपती घायल हुए है। दंपती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
MP में राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी: निगम-मंडलों के लिए दर्जनभर नाम फाइनल, देखें सूची
आसपास बैठे यात्रियों को भी कांच के टुकड़े लगे
दरअसल ताज एक्सप्रेस पर बदमाशों ने लोहे की रॉड फेंकी है। इस घटना में कोच D6 की खिड़की का शीशा टूट गया। हमले से सीट नम्बर 29 पर यात्रा कर रहे दंपती घायल हुए है। लगभग ढाई फीट लंबी लोहे की रॉड दंपती को लगी है। दिल्ली के शक्ति विहार निवासी राजेश अग्रवाल के मुंह और पत्नी खुशबू को भी चोट लगी है। राजेश परिवार के साथ नई दिल्ली से ग्वालियर की यात्रा कर रहे थे। आसपास बैठे यात्रियों को भी कांच के टुकड़े लगे है।
होडल स्टेशन के पास रॉड फेंकी गई थी
बताया जाता है कि होडल स्टेशन के पास रॉड फेंकी गई थी। जीआरपी (GRP) मथुरा ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर राजेश अपने रिश्तेदार अमित गुप्ता के साथ निजी अस्पताल के लिए रवाना हुए। वारदात से ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा पर गम्भीर सवाल उठे है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

