शिखिल ब्यौहार, भोपाल। ऑपरेशन सिंदूर में देश का गौरव बढ़ाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी के अपमान के मामले में सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्यपाल को पत्र लिखकर मंत्री विजय शाह के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति का निर्णय लेने की मांग की है। सिंघार ने पत्र में कहा कि इस मामले की जांच कर रही SIT ने मंत्री के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति शासन से मांगी है। लेकिन मोहन सरकार अपने ही मंत्री को बचाने के लिए स्वीकृति देने से इनकार कर रही है। इससे सरकार की निष्पक्षता और नियत पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

READ MORE: सावन में ‘कांवड़’ पर घमासान! दिग्विजय सिंह के बयान पर क्यों मचा बवाल? जानें पूरा विवाद

नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाया कि जब जांच एजेंसी खुद कह रही है कि मंत्री के खिलाफ अभियोजन चलना चाहिए, तब सरकार और कैबिनेट द्वारा स्वीकृति रोकना यह साबित करता है कि मंत्री के लिए अलग कानून है। आम आदमी और मंत्री के लिए कानून अलग-अलग नहीं हो सकते।  कर्नल सोफिया कुरैशी जैसे अधिकारी का अपमान पूरे देश और सेना का अपमान है। ऐसे संवेदनशील मामले में सरकार का अपने मंत्री को संरक्षण देना जनता के बीच गलत संदेश देगा। सरकार कानून के राज की बात करती है, लेकिन व्यवहार में अपने लोगों को बचाने में लगी है।

READ MORE: कंटीले तारों में कैद सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा! ग्वालियर में फिर गरमाया विवाद, 25 सितंबर तक का अल्टीमेटम

सिंघार ने राज्यपाल से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। उन्होंने मांग की कि राज्यपाल महोदय मंत्री विजय शाह के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें और राज्य सरकार को मंत्रिमंडल के माध्यम से अभियोजन स्वीकृति देने के लिए निर्देशित करें। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि संविधान में सभी नागरिक समान हैं। पद के कारण किसी को विशेष संरक्षण नहीं मिल सकता। अगर सरकार अभियोजन स्वीकृति नहीं देती है तो यह माना जाएगा कि सरकार दोषी को बचाना चाहती है। कांग्रेस का कहना है कि वह इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m 

समाचार