संजय पाटीदार, भोपाल। कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ दिए गए विवादित बयान के मामले में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को बड़ी राहत मिली है। राज्य के गृह विभाग ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाए जाने की स्वीकृति न देने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि गृह विभाग इस संबंध में तैयार की गई विस्तृत रिपोर्ट को जल्द ही सुप्रीम कोर्ट को भेजने जा रहा है।

क्या था पूरा विवाद?

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश शासन के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर एक आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद प्रदेश में जमकर सियासत हुई थी।  जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। अदालत ने भी इस मामले में कड़ी टिप्पणी की थी। अब गृह विभाग की ओर से अभियोजन की मंजूरी न दिए जाने के फैसले के बाद मंत्री विजय शाह को कानूनी मोर्चे पर बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।  

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m