Comedian Kunal Kamra T-shirt Controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में है। कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर अपनी टी-शर्ट की एक इमेज शेयर की है। इसमें संघ यानी आरएसएस (RSS) जैसे दिखने वाले अक्षर पर कुत्ते के टॉयलेट करने की इमेज छपवाई है। तस्वीर शेयर करते ही सोशल मीडिया पर वायर हो गई। हालांकि पूरा ‘R’ साफ नहीं दिख रहा, इसलिए कई लोगों ने इसे ‘PSS’ भी बताया है।
कामरा ने ये तस्वीर सोमवार यानी 24 नवंबर को सोशल मीडिया X पर पोस्ट की थी। फोटो अब वायरल हो रही है। कामरा ने पोस्ट में लिखा-यह फोटो किसी कॉमेडी क्लब की नहीं है।
इस टी-शर्ट पर बनी लिखावट और डिजाइन पर भाजपा और शिवसेना नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। दोनों पार्टियों का आरोप है कि कामरा ने टी-शर्ट के जरिए RSS का मजाक उड़ाने की कोशिश की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी होगी। शिवसेना (शिंदे गुट) के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि RSS को इस पर सख्त जवाब देना चाहिए। कामरा पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कई बार तीखी टिप्पणियां कर चुके हैं।
विवादों से है पुराना नाता
बता दें कि इससे पहले इसी वर्ष मार्च महीने में भी कामरा विवादों में घिर गए थे। कामरा ने एक कॉमेडी क्लब में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पर पैरोडी सॉन्ग गाया था। इसके बाद शिवसेना ने उस क्लब में तोड़फोड़ की थी। कामरा ने फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गाने की पैरोडी की थी, जिसमें शिंदे को गद्दार कहा गया। उन्होंने गाने के जरिए शिवसेना और NCP में विभाजन को लेकर भी मजाकिया लहजे में कमेंट किया था।
कामरा का वीडियो सामने आने के बाद 23 मार्च की रात शिवसेना शिंदे गुट के समर्थकों ने मुंबई के खार इलाके में हैबिटेट कॉमेडी क्लब में जमकर तोड़फोड़ की थी। साथ ही कामरा पर मुंबई के कई थानों में केस भी दर्ज हुए थे।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

