शशांक द्विवेदी, खजुराहो। मध्य प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक क्लास और डेस्क पर बैठे बच्चे और सामने दीवार पर एक स्क्रीन लगी हुई दिखाई दे रही है, जिसे क्लास के सब्जेक्ट से सम्बंधित पढ़ाई को आसान करने के लिए लगाई गई है, लेकिन स्क्रीन पर कॉमेडी वीडियो चलने लगा। यही नहीं क्लास में बच्चे मोबाइल लेकर पहुंचे और किसी बच्चे ने इसका वीडियो भी बना लिया। हालांकि लल्लूराम डॉट कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो छतरपुर जिले के राजनगर विकासखंड के घूरा शासकीय विद्यालय का बताया जा रहा है।जिला शिक्षा अधिकारी पी.के. रैकवार का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी और यदि लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर स्मार्ट क्लास का उद्देश्य क्या है? क्या सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल इसी तरह होना चाहिए?
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


