होर्मुज जलडमरूमध्य में कुवैती झंडे वाले एक तेल टैंकर पर हमला हुआ, जिसमें पांच भारतीय नागरिक सवार थे. प्रोजेक्टाइल लगने के बाद उस पर सवार पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया. यह कच्चे तेल का टैंकर फिलहाल कुवैत के झंडे के तहत चल रहा है और टोगो के लोमे बंदरगाह की जा ओर जा रहा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बीते दिनों साफ किया था कि जहाजों की आवाजाही और भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर भारत लगातार नजर बनाए हुए हैं.

होर्मुज डलडमरूमध्य में कुवैत के झंडे वाले टैंकर MT काजिमाह III पर प्रोजेक्टाइल लगने के बाद उस पर सवार पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया.

होर्मुज स्ट्रेट में शुक्रवार को एक जहाज पर मिसाइल हमला हुआ. होर्मुज स्ट्रेट में कुवैत के झंडे वाले एक क्रूड ऑयल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला होने के बाद उसमें सवार पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित तट पर पहुंचा दिया गया. ओमान में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि ये भारतीय नागरिक MT काजिमाह III पर सवार थे, जो इस अहम समुद्री रास्ते से गुजरते समय हमले का शिकार हुआ। सभी पांचों लोगों को सुरक्षित किनारे पर पहुंचा दिया गया है.

ओमान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया, ‘मिशन ने होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रोजेक्टाइल की चपेट में आए  5 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित किनारे पर पहुंचा दिया गया है. भारतीय दूतावास ने इस मिशन में सहयोग के लिए ओमान के अधिकारियों को धन्यवाद कहा। भारतीय दूतावास ने लिखा कि हम ओमान के अधिकारियों का उनके लगातार सहयोग और मदद के लिए धन्यवाद करते हैं.

ये नाविक कुवैत के झंडे वाले टैंकर एमटी काजिमाह III पर सवार थे. यह कच्चे तेल से भरा था और अफ्रीका की ओर जा रहा था. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब भारत फारस की खाड़ी में मौजूद भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर लगातार नजर बनाए हुए है. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m