पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को नंदीग्राम उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हसीरानी रथ के समर्थन में प्रचार-प्रसार किया. उनके साथ मुस्लिम समुदाय के लोग भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि राज्य से तृणमूल कांग्रेस का नाम और निशान मिटा दिया गया है. उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार के मामलों में ‘मुख्य चोर’ भी जल्द ही जेल जाएगा.
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तृणमूल को घेरते हुए उन्होंने कहा कि सुमित राय जैसे लोग जेल गए हैं. हसी रानी रथ के समर्थन में जनसभा के दौरान कहा कि अब ‘बड़ा चोर’ भी जेल जाएगा.
नंदीग्राम उपचुनाव प्रचार के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी का नाम-निशान मिट चुका है. मुर्शिदाबाद के रेजीनगर के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम पहुंचे और उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी हासिरानी रथ के समर्थन में चुनाव प्रचार किया.
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान बताया कि चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी और अरूप रॉय गुटों को अलग-अलग नाम और चुनाव चिह्न दिए हैं. किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि मुख्य चोर भी जेल जाएगा.
उन्होंने कहा कि राज्य से तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिह्न मिट गया है. इस पार्टी ने राज्य में 15 साल तक शासन किया था, लेकिन इस साल मई में भाजपा ने उसे सत्ता से हटा दिया. उन्होंने लोगों से कहा कि वे उपचुनाव में वोटिंग के जरिए सभी प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों की जमानत जब्त करवाएं.
उन्होंने आगे अल्पसंख्यकों से कहा, हमसे मुंह मत मोड़िए. आपको दोस्ती करने का यह मौका मिला है. कोई आपको जय श्री राम कहने के लिए मजबूर नहीं करेगा. अपनी शिकायतें मत रखिए. साथ मिलकर वोट करें.
दूसरी तरफ नंदीग्राम सीट से हाल में अपने प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद ममता तृणमूल- कांग्रेस के प्रत्याशी मिलन प्रधान का समर्थन कर रही हैं.
आपको याद दिला दे कि बंगाल की दो विधानसभा सीटों नंदीग्राम व रेजीनगर में 6 अक्टूबर को चुनाव होना है. नतीजे 9 अक्टूबर को आएंगे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

