भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर ने एक विशेष सुरक्षा मोबाइल एप्लीकेशन ‘We Care Saathi’ (वी केयर साथी) लॉन्च किया है। आधुनिक तकनीक और रियल-टाइम पुलिसिंग के तालमेल से तैयार यह ऐप महज एक क्लिक पर महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करेगा।

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुसीबत के समय ऐप में दिए गए SOS बटन को दबाते ही यूजर के फोन का कैमरा बैकग्राउंड में ऑटोमैटिकली तीन तस्वीरें कैप्चर कर लेगा। इसके साथ ही पीड़ित महिला की लाइव जीपीएस (GPS) लोकेशन और वे तस्वीरें तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को ट्रांसफर हो जाएगी, जिससे पुलिस बिना समय गंवाए सीधे घटना स्थल पर पहुंच सकेगी।

112 हेल्पलाइन से जुड़ाव और वीडियो सबूत की सुविधा

SOS बटन दबाने के बाद यह ऐप यूजर को सीधे आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 से कनेक्ट कर देगा। इसके जरिए पीड़ित महिला पुलिस और अन्य जरूरी सेवाओं से सीधे बात कर पाएगी। इतना ही नहीं, कॉल खत्म होने के बाद महिलाएं घटना का एक छोटा सा वीडियो रिकॉर्ड करके सबूत के तौर पर पुलिस के पास भेज सकती है।

कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि संकट में फंसी महिलाओं को तत्काल मदद पहुंचाने और पुलिस के रिस्पॉन्स सिस्टम को और तेज करने के लिए इस टूल को डेवलप किया गया है। फिलहाल यह ऐप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर उपलब्ध है। आने वाले दिनों में यह शहर की महिलाओं के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच साबित होगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें