चंडीगढ़। गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई के पुलिस हिरासत में खरड़ के सीआईए स्टाफ थाने में हुए टीवी इंटरव्यू मामले में अब जांच को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
पुलिस अधिकारियों की जांच के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जांच कमेटी का गठन किया है, जिसमें रिटायर जस्टिस राजिव रंजन रैना की अध्यक्षता में जांच की जाएगी। जांच से जुड़े हर मामले में रैना की नजर होगी और कमेटी जल्दी ही अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
रंजन को मिलेगी खास सिक्योरटी
इस जांच कमेटी में रहने के कारण रंजन को खास सुरक्षा भी मिलेगी। इस मामले में हाईकोर्ट ने जस्टिस रैना का नाम रिटायर जजों के पंजाब सरकार द्वारा सौंपे गए नामों में से चयनित किया है।

हाईकोर्ट ने कहा कि जस्टिस रैना पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें कड़ी सुरक्षा और जांच के लिए जरुरी संसाधन उपलब्ध करवाए जाएं।
- Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone 18 Pro की बढ़ी मांग; Samsung अब भी स्मार्टफोन बाजार में नंबर-1
- उत्तराखंड बेच रही धामी सरकार! गणेश गोदियाल ने सरकारी जमीन को औने-पौने दाम में बेचने का लगाया आरोप, दिया बड़ा बयान
- IPS अफसर का इस्तीफा! सागर में SP पद से हटाने पर अनुराग सुजानिया के नौकरी छोड़ने की चर्चा
- मां के निधन के बाद संथाली परंपरा निभाने ननिहाल पहुंचे CM हेमंत सोरेन, परिवार संग चांडिल डैम का भी किया भ्रमण
- MP मंत्रालय के कर्मचारियों को आखिरी चेतावनी! 6 नवंबर तक नहीं कराया फेस रजिस्ट्रेशन तो अटक जाएगा वेतन
