Commonwealth Games 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो शहर में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस बार 74 देशों के 3000 से अधिक एथलीट 10 खेलों की 215 पदक स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। भारत की ओर से करीब 124-125 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे, जिनमें ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा, ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू, विश्व चैंपियन बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन समेत कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।

इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स कई मायनों में अलग होंगे। पहले इन खेलों की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर को करनी थी, लेकिन आयोजन की बढ़ती लागत के कारण उसने अपने हाथ पीछे खींच लिए। इसके बाद मेजबानी स्कॉटलैंड के ग्लास्गो को सौंपी गई। खर्च और समय को ध्यान में रखते हुए इस बार खेलों का आकार भी छोटा रखा गया है और केवल 10 प्रमुख खेलों को ही कार्यक्रम में शामिल किया गया है। इनमें 6 पैरा स्पोर्ट्स भी शामिल हैं, जिससे दिव्यांग खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स

बॉल्स और पैरा बॉल्स

मुक्केबाजी

ट्रैक साइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग

नेटबॉल

जूडो

तैराकी और पैरा तैराकी

वेटलिफ्टिंग और पैरा पावरलिफ्टिंग

3×3 बास्केटबॉल और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल

भारत को इस संस्करण में अपने स्टार खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। खासकर जैवलिन थ्रो के मौजूदा विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा, जिन्होंने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था, एक बार फिर गोल्ड जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

ओपनिंग सेरेमनी में मीराबाई और लवलीना रहेंगी ध्वजवाहक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की रंगारंग उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा। भारतीय दल की अगुवाई ध्वजवाहक के रूप में मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन करेंगी।

30 जुलाई को एक्शन में होंगे नीरज चोपड़ा

भारतीय खेल प्रेमियों की सबसे ज्यादा नजरें 30 जुलाई पर रहेंगी, जब ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में उतरेंगे। उनके साथ रोहित यादव भी भारत की चुनौती पेश करेंगे। इसके अलावा एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर भी पदक की दौड़ में नजर आएंगे।

इन भारतीय खिलाड़ियों पर भी रहेंगी निगाहें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की उम्मीदें सिर्फ नीरज चोपड़ा तक सीमित नहीं हैं। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू, बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन, प्रीति पवार, जैसमीन लंबोरिया, जबकि एथलेटिक्स में मुरली श्रीशंकर, तेजस्विन शंकर, सीमा पुनिया और प्रियंका गोस्वामी से भी पदक की उम्मीद रहेगी।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का पूरा शेड्यूल (IST)

तारीखसमय (IST)खेलस्पर्धाभारतीय खिलाड़ी/टीमचरण
23 जुलाई (गुरुवार)2:00 PMबाउल्सपुरुष सिंगल्सपुतुल सोनोवाल vs कनाडासेक्शनल प्ले
2:00 PMबाउल्समहिला पेयर्सरूपा रानी टिर्की / पिंकी सिंह vs माल्टासेक्शनल प्ले
24 जुलाई (शुक्रवार)3:30 PMबॉक्सिंगमहिला 54kgप्रीति पवारराउंड ऑफ 16
बॉक्सिंगमहिला 57kgजैस्मीन लैम्बोरियाराउंड ऑफ 32
बॉक्सिंगपुरुष 70kgसुमित कुंडूराउंड ऑफ 32
बॉक्सिंगपुरुष 55kgजेदुमणि सिंहराउंड ऑफ 32
5:30 PMपैरा पावरलिफ्टिंगपुरुष लाइटवेटअशोक मलिक, परमजीत कुमारमेडल इवेंट
पैरा पावरलिफ्टिंगमहिला लाइटवेटसुमन देवी, जसप्रीत कौरमेडल इवेंट
10:30 PMबॉक्सिंगमहिला 60kgप्रिया घनघसराउंड ऑफ 16
10:30 PMपैरा पावरलिफ्टिंगमहिला हैवीवेटकस्तूरी राजमणिमेडल इवेंट
पैरा पावरलिफ्टिंगपुरुष हैवीवेटसुधीर, झंडू कुमारमेडल इवेंट
25 जुलाई (शनिवार)1:00 PMबाउल्सपुरुष सिंगल्सपुतुल सोनोवालसेक्शनल प्ले
बाउल्समहिला पेयर्सरूपा रानी टिर्की / पिंकी सिंहसेक्शनल प्ले
2:30 PM3×3 बास्केटबॉलग्रुप मैचभारत vs वेल्सग्रुप स्टेज
2:30 PMआर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्समहिला टीमप्रणति नायक, निष्का अग्रवाल, इशिता रेवाले, प्रोतिस्था सामंताफाइनल एवं क्वालिफिकेशन
3:00 PMस्विमिंगपुरुष 400m फ्रीस्टाइलधक्षण शशिकुमारहीट्स
पैरा स्विमिंगपुरुष S14 200m फ्रीस्टाइलचैतन्य कुलकर्णी, तेजस नंदकुमारहीट्स
3:30 PMबॉक्सिंगमहिला 65kgपरवीन हुड्डाराउंड ऑफ 16
बॉक्सिंगमहिला 70kgअरुंधति चौधरीराउंड ऑफ 16
10:30 PMबॉक्सिंगमहिला 75kgलवलीना बोरगोहेनराउंड ऑफ 16
बॉक्सिंगपुरुष 60kgसचिन सिवाचराउंड ऑफ 32
बॉक्सिंगपुरुष 65kgआदित्य प्रताप सिंहराउंड ऑफ 32
बॉक्सिंगपुरुष 80kgअंकुशराउंड ऑफ 32
26 जुलाई (रविवार)1:00 PMबाउल्सपुरुष सिंगल्सपुतुल सोनोवालसेक्शनल प्ले
बाउल्समहिला पेयर्सरूपा रानी टिर्की / पिंकी सिंहसेक्शनल प्ले
2:00 PMवेटलिफ्टिंगपुरुष 60kgऋषिकांत सिंहफाइनल
3:30 PMबॉक्सिंगपुरुष 90kgकपिल पोखरियाराउंड ऑफ 16
बॉक्सिंगपुरुष +90kgनरेंद्र बेरवालराउंड ऑफ 16
6:30 PMवेटलिफ्टिंगमहिला 48kgमीराबाई चानूफाइनल
9:30 PM3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉलभारत vs स्कॉटलैंडमहिला टीमग्रुप स्टेज
11:00 PMवेटलिफ्टिंगपुरुष 65kgएम राजाफाइनल
27 जुलाई (सोमवार)2:30 PMएथलेटिक्सपुरुष लॉन्ग जंपमुरली श्रीशंकरक्वालिफिकेशन
एथलेटिक्समहिला हाई जंपपूजा सिंहक्वालिफिकेशन
एथलेटिक्सपुरुष लॉन्ग जंपलोकेश सत्यनाथनक्वालिफिकेशन
एथलेटिक्सपुरुष 110m हर्डल्सतेजस शिरसेराउंड 1
एथलेटिक्सपुरुष 100mगुरिंदरवीर सिंहराउंड 1
पैरा एथलेटिक्सपुरुष T37/38 100mराकेशभाई भट्ट, श्रेयांश त्रिवेदीराउंड 1
एथलेटिक्सपुरुष 400m हर्डल्सयशस पलाक्षा, संतोष तमिलारासनराउंड 1
3:00 PMस्विमिंगपुरुष 200m बटरफ्लाईसाजन प्रकाशहीट्स
3:30 PMबॉक्सिंगमहिला 51kgसाक्षी चौधरीराउंड ऑफ 16
5:30 PMवेटलिफ्टिंगमहिला 53kgज्ञानेश्वरी यादवफाइनल
वेटलिफ्टिंगमहिला 58kgबिंद्यारानी देवीफाइनल
9:30 PM3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉलभारत vs नाइजीरियाग्रुप स्टेज
11:00 PMपैरा एथलेटिक्समहिला शॉट पुट F55-57शर्मिला धनखड़, शिल्पा के शायलाफाइनल
एथलेटिक्सपुरुष हाई जंपसर्वेश कुशारे, आदर्श राम, तेजस्विन शंकरफाइनल
12:30 AM (28 जुलाई)वेटलिफ्टिंगपुरुष 79kgअजय बाबूफाइनल
28 जुलाई (मंगलवार)2:30 PMएथलेटिक्समहिला डिस्कस थ्रोसीमा पुनिया, निधि रानीक्वालिफिकेशन
एथलेटिक्समहिला शॉट पुटमनप्रीत कौरक्वालिफिकेशन
एथलेटिक्सपुरुष 400mविशाल कायलविझी, राजेश रमेशराउंड 1
एथलेटिक्समहिला 400mरशदीप कौर, नीरू पाठक, अंसा बाबूराउंड 1
3:00 PMस्विमिंगपुरुष 100m बैकस्ट्रोकश्रीहरि नटराजहीट्स
7:30 PMबाउल्सपुरुष पेयर्सनवनीत सिंह / दिनेश कुमारसेक्शनल प्ले
बाउल्समहिला सिंगल्सनयनमोनी सैकियासेक्शनल प्ले
11:00 PMवेटलिफ्टिंगमहिला 69kgहरजिंदर कौरफाइनल
11:00 PMएथलेटिक्सपुरुष 10,000mगुलवीर सिंहफाइनल
29 जुलाई (बुधवार)1:00 PMबाउल्सपुरुष पेयर्सनवनीत सिंह / दिनेश कुमारसेक्शनल प्ले
बाउल्समहिला सिंगल्सनयनमोनी सैकियासेक्शनल प्ले
2:00 PMवेटलिफ्टिंगमहिला 77kgसंजनाफाइनल
2:30 PMएथलेटिक्सपुरुष शॉट पुटसमरदीप गिल, तजिंदरपाल तूरक्वालिफिकेशन
पैरा एथलेटिक्सपुरुष T45-47 100mमोहम्मद बेसिल, दिलीप गावितराउंड 1
एथलेटिक्सपुरुष 200mअनिमेष कुजूरराउंड 1
3:00 PMस्विमिंगपुरुष 1500m फ्रीस्टाइलआर्यन नेहराहीट्स
स्विमिंगपुरुष 200m फ्रीस्टाइलअनीश एस गौड़ाहीट्स
पैरा स्विमिंगपुरुष S7 50m फ्रीस्टाइलरवि बुदिगिना, सुयश जाधव, स्वातिक पाटिलहीट्स
6:30 PMवेटलिफ्टिंगपुरुष 94kgदिलबाग सिंहफाइनल
11:00 PMवेटलिफ्टिंगमहिला 86kgसेराम निरुपमा देवीफाइनल
एथलेटिक्समहिला 3000m स्टीपलचेज़पारुल चौधरीफाइनल
पैरा एथलेटिक्सपुरुष डिस्कस थ्रो F42-44/61-64देवेंद्र कुमार, सागर थायतफाइनल
30 जुलाई (गुरुवार)1:00 PMबाउल्सपुरुष पेयर्सनवनीत सिंह / दिनेश कुमारसेक्शनल प्ले
बाउल्समहिला सिंगल्सनयनमोनी सैकियासेक्शनल प्ले
2:30 PMट्रैक साइकिलिंगपुरुष 4000m टीम परस्यूटसेखों सिंहक्वालिफिकेशन
एथलेटिक्सपुरुष जेवलिन थ्रोनीरज चोपड़ा, रोहित यादव, यश वीर सिंहक्वालिफिकेशन
एथलेटिक्सपुरुष पोल वॉल्टदेव मीना, कुलदीप कुमारक्वालिफिकेशन
एथलेटिक्सपुरुष ट्रिपल जंपप्रवीण चित्रावेल, सेल्वा प्रभुक्वालिफिकेशन
एथलेटिक्सपुरुष डेकाथलॉनतेजस्विन शंकरराउंड 1-3
6:30 PMवेटलिफ्टिंगमहिला +86kgमार्टिना देवीफाइनल
11:00 PMवेटलिफ्टिंगपुरुष +110kgलवप्रीत सिंहफाइनल
11:00 PMएथलेटिक्सपुरुष डेकाथलॉनतेजस्विन शंकरराउंड 4-5
एथलेटिक्समहिला 5000mपारुल चौधरीफाइनल
31 जुलाई (शुक्रवार)2:30 PMएथलेटिक्समिक्स्ड 4×400m रिलेविशाल कायलविझी, राजेश रमेश, रशदीप कौर, अंसा बाबू, नीरू पाठकहीट्स
एथलेटिक्सपुरुष डेकाथलॉनतेजस्विन शंकरराउंड 6-8
2:30 PMट्रैक साइकिलिंगपुरुष 4000m इंडिविजुअल परस्यूटदिनेश कुमार, रोजित यांगलेमप्रीलिमिनरी
3:30 PMजूडोमहिला -48kgअस्मिता डेशुरुआती राउंड
जूडोमहिला -52kgश्रद्धा चोपड़ेशुरुआती राउंड
जूडोमहिला -57kgयामिनी मौर्याशुरुआती राउंड
जूडोपुरुष -60kgहर्ष सिंहशुरुआती राउंड
जूडोपुरुष -66kgरोहित मजगुलशुरुआती राउंड
8:30 PMट्रैक साइकिलिंगपुरुष केइरिनडेविड एल्काटोचूंगो, जेमश कीथेलाक्रमराउंड 1
8:30 PM से आगेएथलेटिक्सपुरुष डेकाथलॉनतेजस्विन शंकरराउंड 9-10
1 अगस्त (शनिवार)2:30 PMपैरा एथलेटिक्सपुरुष शॉट पुट F55-57शुभम जुयाल, सोमन राणाफाइनल
पैरा एथलेटिक्सपुरुष 1500m T53/54रमेश शनमुगमफाइनल
एथलेटिक्समहिला 10,000m रेस वॉकप्रियंका गोस्वामी, रवीना गायकवाड़फाइनल
8:30 PMजूडोपुरुष -73kgअरुण कुमारमेडल मुकाबला
जूडोमहिला -63kgउन्नति शर्मामेडल मुकाबला
जूडोपुरुष -81kgहर्ष टोकसमेडल मुकाबला
जूडोमहिला -70kgइनुंगनबी ताखेलम्बममेडल मुकाबला
जूडोपुरुष -90kgकरनजीत सिंह मानमेडल मुकाबला
11:00 PMएथलेटिक्सपुरुष 5000mगुलवीर सिंहफाइनल
2 अगस्त (रविवार)1:30 PMएथलेटिक्सपुरुष 1000m टाइम ट्रायलरोनाल्डो लैटनजमफाइनल
2:30 PMजूडोपुरुष -100kgअवतार सिंहशुरुआती राउंड
जूडोपुरुष +100kgयश घनघसशुरुआती राउंड
7:30 PMजूडोमहिला -78kgइशरूप नारंगमेडल मुकाबला
जूडोमहिला +78kgतूलिका मानमेडल मुकाबला

भारत में कब, कहां और कैसे देखें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026?

भारतीय दर्शक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर देख सकेंगे। वहीं, DD Sports पर भी चुनिंदा मुकाबलों का फ्री-टू-एयर प्रसारण किया जाएगा। ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

इस बार क्यों खास हैं कॉमनवेल्थ गेम्स?

ग्लास्गो में आयोजित होने वाले इस संस्करण में खेलों की संख्या पहले की तुलना में कम रखी गई है। कुल 10 खेलों में 215 पदक स्पर्धाएं होंगी। हालांकि आकार छोटा होने के बावजूद प्रतिस्पर्धा पहले की तरह कड़ी रहने की उम्मीद है। भारत की नजरें एक बार फिर एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और वेटलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन पर रहेंगी, जबकि नीरज चोपड़ा से लगातार दूसरे कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक की उम्मीद की जा रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H