इजराइल के प्रधानमंत्री ने दावा किया कि को-पायलट ने विमान को जानबूझकर दुर्घटनाग्रस्त करने का प्रयास किया था और उसे कथित तौर पर कट्टरपंथी विचारधारा से प्रेरित बताया गया. UAE और अंतरराष्ट्रीय जांच रिपोर्टों के अनुसार, Flydubai की फ्लाइट FZ1073 के ओमानी को-पायलट हमाम-अल-हम्मामी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह विमान को क्रैश करना चाहता था.
ओमानी को-पायलट द्वारा भारतीय मूल के कैप्टन Smit Machchhar पर किए गए हमले और विमान को क्रैश कराने की साजिश की जांच जारी है.
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में पायलट स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की पहचान सामने आ गई है. UAE के अटॉर्नी जनरल ने इसे ‘आतंकवादी हमला’ (Terrorist Attack) की कोशिश के तौर पर जांच के दायरे में रखा है. UAE के प्रॉसिक्यूटर जनरल के अनुसार ओमानी को-पायलट हमाम-अल-हम्मामी ने स्वीकार किया है कि उसने इसे एक Terrorist Attack के रूप में अंजाम देने की कोशिश की थी.
फ्लाइट जब हवा में थी, तब ओमानी को-पायलट ने कैप्टन Smit Machchhar पर अचानक चाकू या अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे फ्लाइट अचानक हजारों फीट नीचे गोता खाने लगा था.
सीएनएन के अनुसार, पिछले साल ओमान की राष्ट्रीय एयरलाइन ओमान एयर ने भी अलहामामी को उसके कट्टरपंथी विचारों के कारण ट्रेनिंग की भूमिका से हटा दिया था. इज़राइल का एक प्रमुख समाचार टेलीविज़न चैनल के अनुसार जांच अधिकारियों को अलहामामी के निजी सामान से फ्री फिलिस्तीन से जुड़े पर्चे और फिलिस्तीन समर्थक दस्तावेज मिले हैं. वह लगातार सार्वजनिक और निजी तौर पर फिलिस्तीन के समर्थन में और इजरायल के विरोध में बातें करता रहा था.
रिपोर्टों के मुताबिक, उसके पुराने सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच में अल-कायदा से जुड़े लोगों की तस्वीरें और दूसरी संदिग्ध सामग्री मिली है. वर्तमान में इस आतंकी साजिश के पीछे किसी अन्य के निर्देश या बड़े नेटवर्क की संलिप्तता की गहराई से जांच की जा रही है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

