IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला से करीब 8 घंटे पूछताछ की. इस दौरान टीम ने उनसे तमाम सवालात किए. साहिल के परिवार ने प्रोफेसर दूल्ला पर जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है. पूछताछ के दौरान प्रोफेसर दुल्ला ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया और कहा कि उन्होंने छात्र के मामले में संस्थान के नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन किया था.

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत की तफ्तीश जारी है.

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे पिछले महीने 18 सितंबर को पवई कैंपस स्थित हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली थी. परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था. इसके कुछ घंटे बाद ही उसका शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला.

22 साल के साहिल वाकोडे के माता-पिता ने आरोप लगाया था कि प्रोफेसर दूल्ला ने उनके बेटे के साथ जातिगत भेदभाव किया. परिवार ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी. इस मामले ने बेहद गंभीर रूप ले लिया.

मुंबई पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच IIT बॉम्बे के डायरेक्टर शिरीष केदारे को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है. क्राइम ब्रांच अब तक साहिल के माता-पिता और क्लासमेट समेत करीब 50 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है. पुलिस ने छात्र के पिता रविंद्र वाकोड़े की शिकायत के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया.

18 सितंबर के सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया था कि परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने के बाद प्रोफेसर दूल्ला ने साहिल वाकोडे को एक तरफ खींच लिया था. हालांकि, IIT बॉम्बे के संकाय सदस्यों ने प्रोफेसर दूल्ला के समर्थन में बोलते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ अपना काम करने के लिए बदनाम किया जा रहा है.

दूसरी तरफ मुंबई के आजाद मैदान में साहिल के माता-पिता पिछले 6 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वे प्रोफेसर डुल्ला की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m