लुधियाना नगर निगम चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत न मिलने के कारण मेयर पद के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति तेज हो गई है। विधायक लगातार आज़ाद पार्षदों से संपर्क कर रहे हैं। लुधियाना से विधायक मदन लाल बग्गा ने आज़ाद उम्मीदवार रणधीर सिंह सिविया से भी संपर्क किया है, जिनकी पत्नी वार्ड नंबर 1 से चुनाव जीतकर पार्षद बनी हैं।

कांग्रेस और आप की रणनीति
दूसरी ओर, कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के अपने पूर्व सदस्यों को मेयर बनाने के लिए आमंत्रित किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी का दावा है कि मेयर उन्हीं का बनेगा। आप विधायक मदन लाल बग्गा ने कहा कि पंजाब भर में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने माना कि कुछ इलाकों में नए उम्मीदवारों के कारण वोट कम मिले, लेकिन उनके क्षेत्र में अच्छा समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि आप लुधियाना में अपना मेयर बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है और पार्टी के पास बहुमत करीब-करीब हो चुका है।

आज़ाद पार्षद रणधीर सिंह सिविया ने कहा कि वे फिलहाल यह सोच रहे हैं कि किस पार्टी को समर्थन दें। उन्होंने बताया कि उन्होंने कांग्रेस से टिकट मांगी थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली। हालांकि, उनके क्षेत्र के लोगों ने उन्हें आज़ाद उम्मीदवार के रूप में जिताया है। अब वे सोच-समझकर तय करेंगे कि आम आदमी पार्टी को समर्थन देना है या कांग्रेस को।
क्या कहा कांग्रेस ने
इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रवक्ता कनवर हरप्रीत ने कहा कि उनके 30 पार्षद जीतकर आए हैं। हालांकि, परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। उन्होंने प्रशासन और सरकार पर चुनाव में दबाव डालने और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया, जिसके कारण परिणामों पर असर पड़ा।
- RSS की इंदौर बैठक में बड़े ऐलान: देश में 99,423 शाखाएं, 5 करोड़ लोगों तक पहुंचे हिंदू सम्मेलन; नशे-ड्रग्स के खिलाफ बनेगा राष्ट्रव्यापी अभियान
- बिहार के 30 लाख एलपीजी उपभोक्ताओं का रद्द हो सकता है कनेक्शन, केवाईसी नहीं कराने वालों पर गैस कंपनियां करेगी सख्त कार्रवाई
- चुनाव में हारते ही लाइन पर आए डोनाल्ड ट्रंप: इजराइल के बाद ईरान पर बड़ा ऐलान किया
- अमित शाह का चार दिनी गुजरात दौरा: इस्कॉन-सरखेज एलिवेटेड ब्रिज सहित 1500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात
- पानीपत में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन सख्त

