कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। NEET सहित देश की अन्य प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए कथित फर्जीवाड़े और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस ने देशभर में एक बड़ा मोर्चा खोल दिया है। छात्रों और अभ्यर्थियों को इस आंदोलन से जोड़ने के लिए कांग्रेस ने ‘छात्रों की गूंज’ नाम से एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की है। ग्वालियर में इस अभियान की जानकारी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह यादव और बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दी। अभियान के जरिए केंद्र सरकार से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की जाएगी।
ये भी पढ़ें: लकड़ी तस्करों पर वन विभाग का ‘मास्टर स्ट्रोक’: 48 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई, बिना TP पलास की लकड़ी से भरा ट्रक जब्त
युवाओं का भविष्य अधर में, यह राजनीति नहीं युवाओं की आवाज: पप्पू यादव
सांसद पप्पू यादव का कहना है कि यह कोई राजनीति नहीं है राहुल गांधी छात्रों और युवाओं की गूंज को आगे ले जा रहे है, लगातार बच्चे आत्महत्या कर रहे हैं रोजगार को लेकर परेशान है। 11 सालों के अंदर ना कोई कैलेंडर ना कोई नौकरी जारी की गई है। करोड़ों बच्चों का भविष्य अधर में है इसकी आवाज को बुलंद करने के लिए छात्रों की गूंज अभियान शुरू किया गया है। जब तक डिजिटल ऑनलाइन कैलेंडर जारी नहीं होता, कोचिंग माफियाओं पर कार्रवाई और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
UCC और दलबदल की राजनीति पर तीखा हमला
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा UCC को लेकर तेज की जा रही कबायद को लेकर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सरकार समाज और विकास से जुड़े मुद्दों को डाइवर्ट करती है। लूट और अन्य मुद्दों से ध्यान भटकाकर विभाजनकारी और राजनीति से जुड़े मुद्दे लेकर आती है जबकि बच्चों के हित से जुड़े मुद्दों को दवा दिया जाता है।
देशभर में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा दलबदल की स्थिति को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी और बीजेपी का चाल चरित्र है. भाजपा किसी की सगी नहीं जिसे ठगा न हो, यह राष्ट्रपति को पावर सेंटर करना चाहते हैं। एग्जीक्यूटिव पावर राष्ट्रपति भवन को देना चाहते हैं। भाजपा का यह सपना राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के रहते हुए सपना ही रह जाएगा, क्योंकि देश के लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें: महिलाओं से अश्लील वीडियो चैट मामले में NHRC सख्त, MP के DGP और SP को नोटिस, सिर्फ लाइन हाजिर करने पर उठाए सवाल
40 दिनों का मास्टर प्लान: 9 अगस्त को दिल्ली में संसद घेराव
कांग्रेस का यह अभियान 40 दिनों तक देश के 28 प्रमुख शहरों में चलाया जाएगा। इसके तहत कॉलेज कैंपस, पुस्तकालयों, छात्रावासों और युवा समूहों के बीच पहुंचकर छात्रों से संवाद किया जाएगा। 30 जून से पर्चा वितरण, नुक्कड़ बैठकें और छात्र संपर्क अभियान शुरू होगा। जुलाई में कैंपस संवाद और साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 1 अगस्त को 28 शहरों में कैंडल मार्च निकाला जाएगा, जबकि 9 अगस्त को दिल्ली के संसद घेराव के जरिए छात्रों की आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचाने की तैयारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

