शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश के अस्पतालों में लगातार सामने आ रही आगजनी की घटनाओं को लेकर सियासत गरमा गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर करारा हमला बोला है। उन्होंने छिंदवाड़ा और भोपाल के अस्पतालों में घटी घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि “अस्पताल इलाज का भरोसा देते हैं, लेकिन भाजपा राज में अस्पताल ही मासूमों और मरीजों की जान के दुश्मन बनते जा रहे हैं।”

छिंदवाड़ा और भोपाल की घटनाओं से उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने हाल ही में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। छिंदवाड़ा NICU (नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई) में लगी आग की घटना में एक मासूम नवजात की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों के घायल होने का दावा किया गया है। राजधानी के अस्पताल में भी आग लगने की घटना सामने आई, जिसने अस्पताल सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी।

मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा hospital अग्निकांड: NICU में वार्मर में स्पार्किंग से झुलसी 1 बच्ची की इलाज के दौरान मौत, 2 नवजात गंभीर

मुख्यमंत्री से की फायर ऑडिट कराने की मांग

उमंग सिंघार ने कहा कि जब अस्पतालों में ही मरीज और मासूम सुरक्षित नहीं हैं, तो बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के सरकारी दावों की सच्चाई सामने आ जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि अस्पतालों में बार-बार हो रही इन लापरवाही भरी घटनाओं पर सरकार कब सख्त कदम उठाएगी? नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की है कि प्रदेश के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों का तत्काल फायर ऑडिट कराया जाए। साथ ही, अस्पतालों में फायर सेफ्टी के सभी आवश्यक इंतजामों की कड़ाई से जांच कर मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

अस्पताल की घड़ी में मिला हिडन कैमरा: भड़के स्वास्थ्यकर्मियों ने घेरा मंत्री का काफिला,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m