शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में राहुल गांधी के आगामी कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ का भव्य आयोजन होना है। लेकन इसके वेन्यू को लेकर अब अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि इस कार्यक्रम का विचार सबसे पहले उन्होंने ही दिया था और वह इसे जबलपुर में आयोजित कराना चाहते थे। लेकिन जीतू पटवारी का प्रेम इंदौर था।

‘मैंने दिया था जबलपुर का आइडिया’

विवेक तंखा ने अपने पोस्ट में लिखा कि PAC की बैठक में उन्होंने ही ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित करने का आइडिया दिया था। इस कार्यक्रम के लिए अपने प्रिय शहर जबलपुर का नाम प्रस्तावित किया था।

जीतू पटवारी की पसंद बना इंदौर

विवेक तंखा ने अपनी पोस्ट में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तंज कसते हुएइशारों में लिखा कि कार्यक्रम स्थल को लेकर जीतू पटवारी का प्रेम इंदौर शहर के प्रति था। तंखा के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बीच बड़े कार्यक्रमों के स्थानों को लेकर आपसी सहमति नहीं बन पा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m