सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। मध्यप्रदेश में कांग्रेस को सत्ता से बाहर हुए 25 साल हो गए, लेकिन नेताओं की आपसी खींचतान अब भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही! अब खुद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को आईना दिखाया है।

सिंगरौली प्रवास के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एक-दूसरे की कलाई खोलने के बजाय एकजुट होकर चुनाव लड़ें, वरना मध्यप्रदेश में कांग्रेस को कोई पूछने वाला नहीं रहेगा। अजय सिंह राहुल यहीं नहीं रुके। देवसर में जब उनसे सिंगरौली की बदहाल समस्याओं को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने अपना दर्द बयां कर दिया।

ये भी पढ़ें: इंतजार खत्म… भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, यहां देखें पूरी सूची

उन्होंने कहा कि लोग समस्याएं तो गिनाते हैं, लेकिन वोट बीजेपी को दे जाते हैं। यानी एक तरफ कांग्रेस के भीतर आपसी खींचतान पर सवाल, तो दूसरी तरफ जनता के समर्थन को लेकर पार्टी के सामने चुनौती है! अब सवाल यह है कि अजय सिंह राहुल की यह नसीहत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कितनी गंभीरता से लेते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m