Rahul Gandhi Fake Fundraiser Fraud Case: कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पर्सनल सेक्रेटरी (Rahul Gandhi personal secretary) बताकर कांग्रेस नेता से 10 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी के शिकार हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एग्जीक्यूटिव मेंबर संजीव हुए हैं। थानेसर सिटी पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस धोखाधड़ी में इस्तेमाल मोबाइल नंबरों और दूसरे डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है।

दरअसल पूरा मामला 6 महीने पहले का है। हालांकि इसका खुलासा अब हुआ है। पुलिस के मुताबिक हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एग्जीक्यूटिव मेंबर संजीव को 24 जनवरी 2026 को व्हाट्सएप कॉल आया था। सामने वाले ने खुद को राहुल गांधी का पर्सनल सेक्रेटरी कनिष्क सिंह बताते हुए चंडीगढ़ में उत्तराखंड कांग्रेस यूनिट के लिए एक ट्रेनिंग प्रोग्राम होने की जानकारी देकर इवेंट के लिए आर्थिक मदद मांगी।

कांग्रेस नेता उसके झांसे में आकर 10 रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद अगले दिन कॉलर ने कथित तौर पर 5 लाख रुपये की और डिमांड की। इस पर जब संजीव ने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद कांग्रेस नेता ने ट्रेनिंग प्रोग्राम होने के संबंध में जानकारी लेने के लिए कॉल किया तो उसने रिसीव नहीं किया। बार-बार कॉल करने के बावजूद सामने वाले ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद कांग्रेस नेता ने पार्टी अधिकारियों से ट्रेनिंक प्रोग्राम के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस आलाकमान एसा कोई ट्रेनिंग कार्यक्रम नहीं कर रहा है।

कांग्रेस सदस्य ने पुलिस को बताया कि शुरू में शर्मिंदगी की वजह से उन्होंने इस मामले की रिपोर्ट नहीं की थी। हालांकि, व्हाट्सएप पर इसी तरह की धोखाधड़ी की खबरें और ऐसे ही मामलों में उत्तराखंड पुलिस की कार्रवाई के बारे में जानने के बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m