India React On Pakistan Allegations Over Karachi Attack: पाकिस्तान ने 29 जून की रात कराची में हुए आतंकी हमले का आरोप भारत पर मढ़ा है। पाकिस्तान सेना ने बयान जारी कर आरोप लगाते हुए कहा कि कराची में अटैक भारत ने कराया था। पाकिस्तान के इस आरोप का भारतीय विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs of India- MEA) और कांग्रेस (Congress) ने मुंहतोड़ जवाब पाकिस्तान को दिया है।

 विदेश मंत्रालय कराची आतंकी हमले में ‘भारतीय एजेंट’ के शामिल होने के पाकिस्तान के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया। साथ ही पाकिस्तान को अपने देश में चल रहे आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने पर फोकस करने की नसीहत दी। वहीं कांग्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि आप अपने घर के आंगन में सांप पालकर यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वे सिर्फ़ आपके पड़ोसियों को ही काटेंगे। आखिरकार, वे सांप उसी इंसान को डसेंगे जिसने उन्हें अपने घर में पाला है।

पाकिस्तान लगाए गए इस आरोप का भारतीय विदेश मंत्रालय यानी मोदी सरकार और कांग्रेस ने दोनों साथ मिलकर दिया है।  विदेश मंत्रालय कराची आतंकी हमले में ‘भारतीय एजेंट’ के शामिल होने के पाकिस्तान के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को दूसरों पर उंगली उठाने के बजायअपने अंदर झांकने की नसीहत दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) ने पाकिस्तान की ओर से लगाए गए आरोपों से जुड़े मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि हमने कराची में हाल ही में हुई घटना को लेकर भारत के खिलाफ लगाए गए पाकिस्तान के आरोपों वाली रिपोर्टें देखी हैं। हम इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हैं। रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय पाकिस्तान को अपने अंदर झांकना चाहिए और अपनी जमीन पर मौजूद आतंकवादी ढांचे के खिलाफ ठोस और विश्वसनीय कार्रवाई करनी चाहिए।

कांग्रेस ने भी पाकिस्तान को लताड़ा

कांग्रेस ने भी आरोपों पर पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि अपने अंदर झांककर देखिए और दुनिया में आतंकवाद और आतंकवादियों को भेजना बंद कीजिए। उन्होंने कहा कि’डीप स्टेट’ का मतलब है कि असल समस्या आप लोग ही हैं। मनीष तिवारी ने एक्स पर कहा कि पाकिस्तान को याद करना चाहिए, जो अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने 21 अक्टूबर 2011 को पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार से कहा था- ‘आप अपने घर के आंगन में सांप पालकर यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वे सिर्फ़ आपके पड़ोसियों को ही काटेंगे। आखिरकार, वे सांप उसी इंसान को डसेंगे जिसने उन्हें अपने घर में पाला है।

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल 27 जून की रात (शनिवार) पाकिस्तान के कराची में पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) के गुलिस्तान-ए-जौहर कैंप पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। हमले में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। जबकि तीन हथियारबंद हमलावर भी मारे गए। एक घायल हमलावर को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने दावा किया है कि इस हमले में एक ‘भारतीय एजेंट’ शामिल था, लेकिन उन्होंने अपने आरोप में कोई सबूत नहीं दिया। जबकि पाकिस्तान सेनाध्यक्ष आसिम मुनीर ने भारत पर आरोप मढ़ते हुए कहा कि इस हमले के पीछे भारत का हाथ है। उसके ही प्रॉक्सी संगठन ‘जमात-उल-अहरार’ ने इस हमले को अंजाम दिया है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m