Siya Goyal-Chetan Chowdhary Video: पुणे के रियल स्टेट युवा कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड (Ketan Agrawal Murder Case) में अब नए-नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। लोहागढ़ किला हत्याकांड (Lohagarh Fort Murder Case) को अंजाम केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने प्री-प्लान्ड के तहत दिया था। रविवार को पुलिस मुख्य आरोपी सिया गोयल को घटनास्थल लेकर पहुंची। पुलिस ने सीन रीक्रिएट कर पूरी कहानी समझने की कोशिश की किस तरह हत्याकांड को अंजाम दिया गया। इसी बीच केतन के कातिल सिया गोयल और चेतन चौधरी का नया वीडियो आया है। इसमें सिया गोयल प्रेमी चेतन चौधरी की बाहें थामे और कंधे पर सिर रखकर क्रिकेट मैच देखते हुए दिख रही है। जैसे ही कैमरामैन दोनों पर कैमरा फोकस करता है तो सिया जल्दी से चेतन चौधरी से दूर हट जाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल सिया गोयल और चेतन चौधरी का यह वीडियो क्रिकेट मैच के दौरान का है। वीडियो में दोनों भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहने एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों मैच का लुत्फ उठाते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सिया गोयल प्रेमी चेतन चौधरी की बाहें थामे और कंधे पर सिर रखकर क्रिकेट मैच देखते हुए दिख रही है। जैसे ही कैमरामैन दोनों पर कैमरा फोकस करता है तो सिया जल्दी से चेतन चौधरी से दूर हट जाती है। इससे साफ होता है कि सिया परिवारवालों से छिपकर चेतन से प्यार की कहानी पढ़ रही थी। पुलिस के मुताबिक, यह वीडियो दोनों की दोस्ती के शुरुआती दिनों का है।

पुलिस के मुताबिक सिया और चेतन की पहली मुलाकात सिया के भाई साहिल गोयल के एक क्रिकेट मैच के दौरान ही हुई थी। इसके बाद दोनों एक दोस्त की दिवाली पार्टी में मिले, जहां उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों पिछले तीन साल से एक-दूसरे को सीक्रेटली डेट कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक सिया की सगाई केतन से जरूर हुई थी, लेकिन उसने केतन को कभी अपना जीवनसाथी नहीं माना क्योंकि वह चेतन के प्यार में अंधी हो चुकी थी। परिवार के दबाव में शादी से इनकार न कर पाने के कारण सिया ने अपने आशिक के साथ मिलकर मंगेतर केतन को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।

कत्ल से ठीक एक दिन पहले कैफे में सीक्रेट मीटिंग

पुलिस की तफ्तीश में यह भी पता चला है कि वारदात को अंजाम देने से ठीक एक दिन पहले चेतन और सिया पुणे के एक नामी कैफे में मिले थे। पुलिस का मानना है कि इसी कैफे मीटिंग के दौरान केतन की हत्या का फाइनल ब्लूप्रिंट तैयार किया गया था। पुलिस अब कैफे के आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और डिजिटल फुटप्रिंट्स के जरिए उस दिन की पूरी टाइमलाइन खंगाल रही है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m