Mumbai Rains Alert: मुंबई में मानसून (Monsoon in Mumbai) के पहुंचने के साथ ही भारी बारिश का दौर जारी है। रविवार रात मुंबई में भयंकर वाली बारिश हुई। इससे सड़कें-बाजार और मोहल्ले डूब गए। यहां तक की अंधेरी सबवे भी बंद करना पड़ा। मुंबई में बारिश के कारण अंधेरी सबवे, वाशी, किंग्स सर्कल और कई निचले इलाकों में पानी भरने से यातायात प्रभावित रहा। इधर भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी (IMD) ने मुंबई और उससे सटे इलाकों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 जून 2026 के लिए देश के 17 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। कई क्षेत्रों में हवा की गति 60 से 85 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 29 जून को उत्तर, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। 

रविवार रातभर की बारिश से अंधेरी, बांद्रा, खार, मालाड, गोरेगांव, जुहू, वर्सोवा जैसे इलाकों में सबसे ज्यादा असर देखा गया है. वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भी पानी भरने से गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक, अंधेरी सबवे में पानी भर गया है, जिसके बाद उसे बंद करना पड़ा। शहर के निचले इलाकों में कई जगहों पर भारी जलभराव हो गया। जलजमाव को देखते हुए एहतियातन अंधेरी सबवे को देर रात 1:45 बजे से यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, शहर में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और जलभराव वाले इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m