Modi Cabinet Reshuffle: संसद का मानसून सत्र (Parliament Monsoon Session) जुलाई के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकता है। वहीं मानसून सत्र से पहले मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने की संभावना है। मोदी कैबिनेट से 6 मंत्री बाहर हो सकते हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan), हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) और रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh) का है। जबकि 9 नए चेहरों को मौका मिल सकता है। 9 नए चेहरों में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और आप के बागी सांसद भी हो सकते हैं। वहीं वर्तमान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) का मंत्रालय बदला सकता है। निर्मला सीतारमण की जगह पूर्व आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) वित्तमंत्री बन सकते हैं।
बीजेपी सूत्रों के मुताबित धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी और रवनीत सिंह बिट्टू का नाम फाइनल हो गया है। इन तीनों की मोदी कैबिनेट से छुट्टी तय है। 2025 और 2026 में NEET पेपर लीक, CBSE बोर्ड की कॉपी चेकिंग में गड़बड़ी, UGC इक्विटी गाइडलाइन्स के कारण मोदी सरकार की किरकिरी हुई है। विपक्ष ने भी इन मुद्दों को लेकर मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। लिहाजा मोदी सरकार से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का हटना तय माना जा रहा है।

जबकि पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम पिछले दिनों सेक्स स्कैंडल ‘एपस्टीन फाइल्स’ में आया था। इसे लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया था। लिहाजा मोदी सरकार 74 वर्षीय हरदीप सिंह पुरी को मोदी कैबिनेट से हटा सकती है।

वहीं रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल खत्न हो गया है। बीजेपी ने उन्हें दोबारा राज्यसभा से सांसद नहीं बनाया है। साथ ही बिट्टू ने अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरने की इच्छा जाहिर की है। लिहाजा रवनीत सिंह बिट्टू का मोदी कैबिनेट से पत्ता कटना तय है।

सूत्रों के मुताबिक इन तीनों के अलावे सहकारिता राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन को भी मोदी मंत्रिमंडल से छुट्टी होना तय माना जा रहा है। इनमें से मोदी कैबिनेट के इकलौते ईसाई मंत्री कुरियन ने 23 जून को खुद इस्तीफा दे दिया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का मंत्रालय बदलाव तय
सूत्रों के मुताबिक वर्तमान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का मंत्रालय बदला सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पीएम मोदी के लक्ष्य के मुताबिक परिणाम नहीं दे पा रहीं हैं। वहीं महंगाई पिछले 16 महीने के ऊंचे स्तर पर 3.9% पर पहुंच गई है। लिहाजा निर्मला सीतारमण का मंत्रालय बदलने की चर्चा चल रही है।

शक्तिकांत दास बन सकते हैं नए वित्त मंत्री
निर्मला सीतारमण को हटाकर पूर्व आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को वित्त मंत्री बनाने की चर्चा चल रही है। मिलनाडु कैडर के 1980 बैच के रिटायर्ड IAS अफसर शक्तिकांत दास पीएम मोदी के प्रधान सचिव-2 हैं। मोदी सरकार के बड़े आर्थिक फैसले- नोटबंदी और GST लागू करने में दास की अहम भूमिका रही। बतौर RBI गवर्नर 3 बार कार्यकाल विस्तार मिलना उन पर मोदी सरकार के भरोसे का सबूत है।
TMC और AAP से आए MP को मौका
तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के बागी गुटों के कुछ प्रतिनिधियों को भी मंत्री पद मिलने की संभावना है। ऐसी भी संभावना है कि शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के किसी वरिष्ठ पदाधिकारी को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सात राज्यसभा सदस्यों में से एक या दो को मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती है।

इन 9 नए चेहरों को मिल सकता है मौका
मोदी कैबिनेट से 6 मंत्रिय़ों की छुट्टी होगी तो वहीं दूसरी तरफ 9 नए चेहरों को मौका भी मिल सकता है। शक्तिकांत दास के अलावा अनुराग ठाकुर, राघव चड्ढा, काकोली घोष दस्तीदार, अरुण गोविल, श्रीकांत शिंदे, तरुण चुग, वीडी शर्मा समेत संजय दीना पाटिल को मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

