Congress Lunch Politics: मुख्य चुनाव आयुक्त यानी सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने लंच पॉलिटिक्स रखी है। कांग्रेस ने India Bloc के सभी सांसदों को लंच पर बुलाया है। दिल्ली के सागर रत्ना रेस्टोरेंट (Sagar Ratna Restaurant) में ये लंच रखी गई है। लंच में शामिल होने के लिए राहुल गांधी और प्रिंयंका गांधी (Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi) भी पहुंच गई हैं। हालांकि विपक्ष के एक दिन के प्रदर्शन और राहुल गांधी के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।

बता दें कि कांग्रेस ने जहां इंडिया ब्लॉक के सांसदों के लिए लंच का आयोजन किया है, उससे सिर्फ 100 मीटर दूरी पर जंतर-मंतर है। लिहाजा राहुल गांधी के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए दिल्ली पुलिस को अंदेशा है कि लंच की आड़ में राहुल गांधी जंतर मंतर पहुंच सकते हैं। लिहाजा भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।

सूत्रों के मुताबिक, 9 अक्टूबर को INDIA ब्लॉक के बड़े नेता दिल्ली में जुट सकते हैं। विपक्षी सांसदों से दिल्ली में ही रहने को कहा गया है। 9 अक्टूबर को विपक्ष की ओर से कोई बड़ा कार्यक्रम या दिल्ली में मार्च निकाले जाने की भी संभावना है। साथ ही INDIA ब्लॉक के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय मांगा है। 9 अक्टूबर को दिल्ली में विपक्षी नेताओं की बैठक और मार्च की संभावना है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m