मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूरी विपक्षी पार्टियां आज फिर से सड़कों पर होंगी. कांग्रेस समेत तमाम अपोजिशन दल आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा. राहुल गांधी ने इंडिया ब्लॉक के 12 अक्टूबर को फिर से प्रदर्शन की घोषणा की थी. शहर के बाहर से भी सासंद इस प्रोटेस्ट में शामिल होने आ रहे हैं. हालांकि, मुख्य न्यायाधीश ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मिलने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि इसी तरह के मामले सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं.
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूरी विपक्षी पार्टियां का प्रदर्शन तेज होता जा रहा है. कॉकरोच जनता पार्टी और राहुल गांधी सभी ने कुछ बड़ा करने का ऐलान किया है.
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि विपक्षी दल, युवा, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोग सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे.
सबसे बड़ी बात यह है कि आज अखिलेश यादव भी राहुल गांधी के साथ सुप्रीम कोर्ट मार्च में शामिल होंगे. इनके अलावा आरजेडी से तेजस्वी यादव, शिवसेना से संजय राउत, एनसीपी (शरद पवार) से सुप्रिया सुले, सीपीआई से डी राजा, सीपीएम से एमए बेबी और ममता बनर्जी भी शामिल होंगी.
आपको याद दिल दे कि राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन ने 6 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने आकाशवाणी भवन में धरना दिया था. इसके बाद अब 12 अक्टूबर का ऐलान किया था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

