नितिन नामदेव, रायपुर। भारतीय जनता महिला मोर्चा ने आज रायपुर स्थित कांग्रेस भवन का घेराव किया. यह विरोध-प्रदर्शन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से बर्खास्त प्रोफेसर कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोम्चा बिमोल एकोइजम के खिलाफ किया गया, जिसमें रायपुर महापौर मीनल चौबे के अलावा बड़ी संख्या में बीजेपी महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रही.

यह भी पढ़ें : पानी मांग रहे ग्रामीणों पर कार्रवाई से बवाल : पुलिस ने माता-पिता को उठाया तो सड़क पर उतरे बच्चे, थाने के सामने कर रहे प्रदर्शन, देखें VIDEO…

बता दें कि कांग्रेस के लोकसभा सांसद और जवाहर लाल नेहरू के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम को यूनिवर्सिटी ने बर्खास्त कर दिया, जब एक इंटरनल कमेटी ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतों की जांच के बाद उन्हें कड़ी सजा देने की सिफारिश की थी.

सूत्रों के मुताबिक, 11 महिला छात्राओं ने यूनिवर्सिटी की इंटरनल कमेटी के समक्ष प्रोफेसर के खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई थी. अंगोमचा बिमोल अकोइजम इनर मणिपुर से सांसद हैं, वे जेएनयू के सामाजिक व्यवस्था अध्ययन केंद्र में प्रोफेसर पद पर तैनात थे.

आदेश में क्या कहा गया?

जेएनयू की कुलपति शांतिश्री डी पंडित ने सेवा नियमों के मुताबिक उनकी सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया है. आदेश में यह कहा गया, “उचित प्रक्रिया का पालन करने और सभी उपलब्ध तथ्यों पर विचार करने के बाद व इंटरनल कमेटी की रिपोर्ट, यूनिवर्सिटी के सामाजिक विज्ञान संकाय के सामाजिक प्रणाली अध्ययन केंद्र के प्रोफेसर अंगोलमचा बिमोल अकोइजम को तत्काल प्रभाव से यूनिवर्सिटी की सेवाओं से बर्खास्त किया जाता है.”

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m