Congress nationwide protest against CEC Gyanesh Kumar: वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) में मतभेद पर ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद से देश की राजनीति में कोहराम मचा हुआ है। पूरा विपक्ष इसे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ( CEC Gyanesh Kumar) और मोदी सरकार पर हमलावर है। विपक्ष ज्ञानेश कुमार को हटाने और गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है। शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लः दिल्ली से लेकर कोलकाता, हैदराबाद से लेकर गुवाहाटी और लखनऊ से लेकर पटना तक सड़क पर निकलकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन किया।

 वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। गुवाहाटी, लखनऊ, देहरादून, चंडीगढ़, कोलकाता और मणिपुर में एक साथ विरोध हुआ। गुवाहाटी में गौरव गोगोई ने प्रदर्शन की अगुवाई की। मणिपुर के इंफाल में हालात तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। उत्तराखंड के देहरादून में कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पटना में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

जम्मू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन भवन का घेराव किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस पूरे प्रदर्शन की अगुवाई जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रभारी नासिर हुसैन ने की।मणिपुर के इंफाल में स्थिति सबसे ज्यादा तनावपूर्ण रही. यहां चुनाव आयोग के मुख्य कार्यालय के सामने प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दफ्तर के अंदर घुसने की कोशिश की। इसे रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। वहीं दिल्ली में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन यूथ कांग्रेस के हेड क्वार्टर से शुरू हुआ और धीरे धीरे आगे बढ़ता गया। कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए और हाथों में झंडे और पोस्टर लेकर नारेबाजी करते नजर आए।

पटना में कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस को करना पड़ा वाटर कैनन का इस्तेमाल

ज्ञानेश कुमार के इस्तेफे की मांग की मांग को लेकर कांग्रेस ने बिहार की राजधानी पटना में बड़ा आंदोलन किया। पटना मेंविधानसभा के बाहर तनाव भरा माहौल देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन किया। विधानसभा गेट के बाहर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। कुछ प्रदर्शनकारी जमीन पर बैठकर धरना देने लगे और वहां से हटने को तैयार नहीं हुए।

लखनऊ में बारिश के बीच कांग्रेस का हल्लाबोल

लखनऊ से तेज बारिश के बावजूद कांग्रेस पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी दफ्तर के बाहर सुबह से जमा हुए कार्यकर्ता अब बाहर निकलकर विधानसभा और राज्य चुनाव आयोग के दफ्तर की तरफ बढ़ने की कोशिश की। इन सभी की एक ही मांग है कि गणेश कुमार तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें। पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है ताकि कार्यकर्ताओं को रोका जा सके।

बता दें कि बता दें कि इंडियन एक्सप्रेस ने खुलासा किया है कि  दो चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू (Sukhbir Singh Sandhu) और विवेक जोशी (Vivek Joshi ) ने नए वोटरों को जोड़ने और नाम हटाने से लेकर जानकारी छिपाने पर सवाल उठाए थे। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बिना जानकारी दिए मुख्य चुमनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फैसले लिए। दोनों चुनाव आयुक्त ने 10 महीने में 14 बार शिकायत की थी। इस खुलासे के बाद से देश की राजनीति में बवाल मच गया है। खुलासे के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने ज्ञानेश कुमार से तुरंत इस्तीफा देने और सरकारी गवाह बनने की मांग की थी। राहुल ने आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी हुई है और इसका असर कानून और संस्थाओं तक पहुंचा है। राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को पूरी तरह फर्जी बताते हुए कई चुनावों में धांधली का आरोप लगाया। इसके बाद कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन का ऐलान किया था।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m