शिखिल ब्यौहार, भोपाल। दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पुलिस हिरासत में लिए जाने के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राज्यभर में आंदोलन तेज कर दिया है। राजधानी भोपाल में विधानसभा परिसर के भीतर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अगुवाई में कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राजभवन के सामने मोर्चा संभालते हुए धरना शुरू किया।
READ MORE: CJP Protest Delhi: विदिशा में धरने पर बैठी छात्रा, खंडवा में सड़क पर उतरी NSUI और नर्मदापुरम में शुरू हुई भूख हड़ताल!
कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों और ब्लॉक स्तर पर भी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है और कांग्रेस इसका शांतिपूर्ण लेकिन व्यापक विरोध करेगी। पटवारी ने कहा कि जब तक राहुल गांधी को रिहा नहीं किया जाता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि आवश्यकता पड़ने पर कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी रात धरने पर डटे रहेंगे।
READ MORE: MP Assembly Monsoon Session: फायर सेफ्टी बिल 2026 सर्वसम्मति से पास, लापरवाही पर नपेंगे अफसर, बनेगी स्पेशल फोर्स
दरअसल, दिल्ली में छात्र आंदोलन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के समीप धरना दिया था। बातचीत के कई दौर के बाद भी सहमति नहीं बनने पर पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। इसी कार्रवाई के विरोध में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


