शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्य समिति की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में स्कूली शिक्षा की स्थिति बेहद चिंताजनक है और सरकार को इस पर तुरंत श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।

प्रदेश के हर स्कूल में दस्तक देगी कांग्रेस, पंचायत स्तर से शुरू

जीतू पटवारी ने कहा कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बात होनी चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस मध्य प्रदेश के हर स्कूल में दस्तक देगी। इसके तहत पंचायत कमेटी के अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी जा रही है। वे अपने-अपने इलाकों के सरकारी स्कूलों में जाकर वहां की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे और उसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करेंगे। पटवारी ने कहा, “सुधार के लिए हम सरकार का सहयोग करने को तैयार हैं, लेकिन शिक्षा में सुधार न करना एक तरह का आदतन अपराध है। जो सवाल उठाएगा, उस पर प्रहार किए जाएंगे।”

वंदे मातरम पर सियासत: CWC के फैसले पर घमासान, कांग्रेस बोली- दो पैरा ही गाएंगे, BJP ने

‘भाजपा और RSS से देशभक्ति सीखने की जरूरत नहीं’

‘वंदे मातरम’ को लेकर जारी सियासी घमासान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सत्ता पक्ष पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि संविधान में देश के लिए जो कहा गया है, कांग्रेस उसे पूरी तरह आत्मसात करती है। भाजपा पर हमला बोलते हुए जीतू पटवारी ने कहा, “कांग्रेस को भाजपा या आरएसएस से देशभक्ति सीखने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। भाजपा और संघ का एक भी ऐसा नाम बता दिया जाए जिसने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी हो। उन्होंने हमेशा राष्ट्र के साथ धोखा किया है।”

गल्ला व्यापारी से ₹1.70 लाख की लूटः नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की बट से वारदात को दिया को अंजाम,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m