शब्बीर अहमद, भोपाल। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नया बवंडर खड़ा हो गया है। कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में फैसला लिया गया है कि पार्टी पहले की तरह ‘वंदे मातरम’ के शुरुआती सिर्फ दो पैरा (छंद) ही गाएगी और पूरा राष्ट्रगीत नहीं गाया जाएगा। इस फैसले के सामने आते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं।
बीजेपी के कितने लोगों को आता है पूरा वंदे मातरम?
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने CWC के फैसले का बचाव करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “भाजपा के कितने लोगों को पूरा वंदे मातरम आता है? देश में हजारों-लाखों लोग ऐसे हैं जिन्हें पूरा वंदे मातरम नहीं आता, लेकिन वे सच्चे भारतीय हैं।” सिंघार ने कहा कि राष्ट्रगीत गाने के विवाद से ऊपर उठकर हम सभी को गर्व से यह कहना चाहिए कि ‘हम भारतीय हैं’।
स्वाइन फ्लू का कहर: 60 साल की महिला ने तोड़ा दम, इस सीजन H1N1 संक्रमण से पहली मौत
जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में प्रवेश कर गई
कांग्रेस के इस कदम पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कड़ा ऐतराज जताते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा का विरोध करना चाहिए, न कि देश का। विरोध करते-करते कांग्रेस अब राष्ट्रगीत का ही विरोध करने लगी है। कहा, “कांग्रेस का चरित्र पूरे देश के सामने आ गया है। ऐसा लगता है कि मोहम्मद अली जिन्ना के मरने के बाद अगर उनकी आत्मा किसी में प्रवेश कर गई है, तो वह कांग्रेस की आत्मा है।” उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कांग्रेसियों को वंदे मातरम, राष्ट्रगान, भगवान राम और सनातन का सम्मान करना चाहिए, वरना उनके बुरे दिन आ गए हैं। अगर वे राष्ट्रगीत नहीं गाएंगे, तो सिर्फ ‘मुस्लिम लीग’ बनकर रह जाएंगे।
17 साल का इंतजार फिर भी खत्म नहीं ! इंदौर-दाहोद रेल लाइन की डेडलाइन फेल, अब कब दौड़ेगी ट्रेन ?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

