CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी इंडिया (INDIA) ब्लॉक द्वारा दिल्ली में किए गए विशाल विरोध-प्रदर्शन की सराहना की है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जब CJP को प्रोटेस्ट की इजाजत दी गई तो कई लोगों ने तुरंत यह कॉन्स्पिरेसी थ्योरी फैलानी शुरू कर दी कि हमें BJP द्वारा प्लांट किया गया. उन्होंने कहा कि कॉन्स्पिरेसी थ्योरी को हमें बांटने न दें.
दीपके ने विपक्ष के दिल्ली में किए गए विशाल विरोध-प्रदर्शन का समर्थन करते हुए इसे आवश्यक बताया. लेकिन उन्होंने आगे कहा कि इस विशाल विरोध-प्रदर्शन वैसा कोई क्रैकडाउन देखने को नहीं मिला जैसा हमने 10 अक्टूबर को देखा.
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपील की कि हम सभी एक ही मकसद के लिए लड़ रहे हैं. लड़ाई ज्ञानेश कुमार और उन्हें बचाने वालों के खिलाफ है. इस बात को न भूलें. उन्होंने कहा कि कॉन्स्पिरेसी थ्योरी हमें बांटने न दें. सरकार ठीक इसी तरह से हमें एक-दूसरे के खिलाफ लड़ाती है.
उन्होंने आगे कहा कि जब सीजेपी को प्रोटेस्ट की इजाजत दी गई तो कई लोगों ने तुरंत यह कॉन्स्पिरेसी थ्योरी फैलानी शुरू कर दी कि हमें बीजेपी द्वारा प्लांट किया गया. जब हमें एक साथ खड़े होना चाहिए, तब आपस में ही लड़ने के जाल में न फंसें. लड़ाई ज्ञानेश कुमार और उन्हें बचाने वालों के खिलाफ है. इस बात को न भूलें.
दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अलग-अलग मोर्चों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. एक तरफ इंडिया गठबंधन ने मोर्चा खोला हुआ है तो दूसरी तरफ कॉकरोच जनता पार्टी है.
इंडिया ब्लॉक ने एक विशाल विरोध-प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके ने कहा कि कल वैसा कोई क्रैकडाउन देखने को नहीं मिला जैसा हमने 10 अक्टूबर को देखा. सरकार अलग-अलग प्रोटेस्ट के साथ अलग-अलग बर्ताव करती है. इन सब बातों को हमें समझना होगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

