डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती समारोह से ठीक एक दिन पहले उनके कोलकाता के सुकिया स्ट्रीट स्थित स्मारक के चबूतरे पर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. आरोप है कि नवस्थापित प्रतिमाओं के चबूतरे को क्षतिग्रस्त किया गया, जिसके बाद इलाके में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 जुलाई 2026 को भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे.
भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान देशभक्त और प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कल, यानी सोमवार, 6 जुलाई को 125वीं जयंती है.
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती से एक दिन पहले कोलकाता के सुकिया स्ट्रीट में उनकी और गोपाल पाठा की प्रतिमाओं के चबूतरे में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. भारत केसरी’ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और गोपाल पाठा की मूर्तियां हाल ही में लगाई गई थीं.
पूरे देश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी उनकी जयंती को लेकर काफी उत्साह है. भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सुकिया स्ट्रीट पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और गोपाल मुखर्जी की दो भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं. इन प्रतिमाओं का औपचारिक अनावरण अभी होना बाकी था.
जयंती के मौके पर यानी 6 जुलाई को मूर्तियों का औपचारिक रूप से अनावरण किया जाना था. लेकिन उससे पहले अज्ञात लोगों ने मूर्तियों के नीचे बने चबूतरे को तोड़ दिया. यह घटना आज 5 जुलाई की सुबह की है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. टूटी हुई पट्टिका और बाकी सामान हटा दिया गया और जगह की सफाई की गई. स्थानीय नागरिकों में काफी नाराजगी है और वे दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
फिलहाल पुलिस ने दोषियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस घटना के सिलसिले में CCTV फुटेज की जांच कर रही है, ताकि तोड़फोड़ करने वालों का सुराग मिल सके.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

