ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर नई सर्विस फीस लगाने की तैयारी शुरू कर दी है. ईरान-अमेरिका के बीच लड़ाई खत्म करने के लिए हुई शुरुआती डील में यह तय हुआ था कि कमर्शियल जहाज 60 दिनों तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से फ्री में गुजरेंगे. अब चीन में ईरान के राजदूत अब्दोलरेजा रहमानी फजली ने कहा कि तेहरान जल्द ही नई व्यवस्था लागू करेगा. तेहरान का कहना है कि मुश्किल समय में उसका साथ देने वाले देशों को विशेष रियायत मिल सकती है.

हालांकि अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि ईरानी बल जहाजों को रेडियो पर डराने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि समुद्री यातायात जारी है.

चीन में ईरान के एम्बेसडर ने शनिवार को कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर नई फीस लगाई जाएगी. वहीं, एम्बेसडर ने साथ में यह भी कहा कि ईरान का साथ देने वाले देशों को इस नई व्यवस्था में विशेष रियायत दी जाएगी. बीजिंग में आयोजित वर्ल्ड पीस फोरम में बोलते हुए ईरानी राजदूत ने ये सब बातें कहीं.

ईरानी राजदूत अब्दोलरेजा रहमानी फजली ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट का एक हिस्सा ईरान के क्षेत्रीय जल में आता है. ऐसे में जहाजों से सर्विस फीस लेना पूरी तरह जायज है, और हम निश्चित रूप से ऐसा करेंगे. इसे टोल टैक्स का नाम भी नहीं देना चाहिए.

ईरान-अमेरिका शांति वार्ता शर्ते में 60 दिनों का जिक्र तो है, पर यह 60 दिन की व्यवस्था खत्म होने के बाद क्या नया नियम लागू होगा, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

ईरानी राजदूत अब्दोलरेजा रहमानी ने आगे कहा कि यह नई व्यवस्था होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की गुजरने की सिक्योरिटी की गारंटी के रूप में देखी जानी चाहिए न कि टोल टैक्स के रूप में.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m