प्रदीप मालवीय, उज्जैन। “सिंहस्थ 2028” के दृष्टिगत श्री कालभैरव मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन, बेहतर आवागमन, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री कालभैरव महालोक निर्माण की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है । इसी को लेकर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ श्री कालभैरव मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
READ MORE: पन्ना में गरजीं CPM नेत्री बृंदा करात: केन-बेतवा विस्थापित आदिवासियों की लड़ाई को दिया समर्थन; दिव्या अहिरवार की गिरफ्तारी पर सरकार को घेरा
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि मंदिर क्षेत्र में निर्माण कार्य प्रारंभ होने के कारण श्रद्धालुओं के आवागमन के मार्गों में परिवर्तन किया जाएगा । ऐसे में साइनेज पर मार्ग परिवर्तन की जानकारी स्पष्ट एवं प्रमुखता से प्रदर्शित की जाए, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे आसानी से निर्धारित दर्शन मार्ग तक पहुंच सकें ।
निरीक्षण के दौरान मंदिर के बाहरी परिसर में स्थित शासकीय दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को तत्काल मौके से हटवाया गया । कलेक्टर ने श्री कालभैरव मंदिर के पीछे की ओर निर्माणाधीन निर्गम मार्ग का भी निरीक्षण किया । उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्गम मार्ग को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि दर्शन के उपरांत श्रद्धालुओं को सुविधाजनक एवं व्यवस्थित तरीके से मंदिर परिसर से बाहर निकाला जा सके।
READ MORE: इंदौर में Gen-Z को पंडित इंद्रेश उपाध्याय की खरी-खरी! बोले- युवा ‘यूजलेस’ नहीं, ‘यूज्ड-लेस’ हैं, सरकार ने कम किया इस्तेमाल
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर क्षेत्र में निर्माण एवं विकास कार्यों के दौरान श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था प्रभावित न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए । निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक, एसडीएम एल.एन. गर्ग सहित उज्जैन विकास प्राधिकरण के अधिकारी एवं इंजीनियर उपस्थित रहे ।
इसके साथ ही श्री कालभैरव मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने एक और भी बदलाव किया है ताकि व्यवस्थाओं पर कसावट आ सके । कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार को काल भैरव मंदिर की जिम्मेदारी सौंपी है
कलेक्टर के बदलाव के बाद अब ज्योति लाक्षाकार मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक कार्य करेंगी । उन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उज्जैन नगर एवं कालभैरव मंदिर के अध्यक्ष के मार्गदर्शन और निर्देशन में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए है ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

