शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राजधानी भोपाल में हिंदूवादी नेता और तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह की प्रस्तावित धर्मसभा को लेकर विवाद गरमा गया है। प्रशासन द्वारा सभा की अनुमति नहीं दिए जाने और उसके बाद मिल रही जान से मारने की धमकियों पर टी राजा ने एक सोशल मीडिया वीडियो जारी कर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने साफ किया है कि भोपाल में उनकी धर्मसभा निरस्त नहीं हुई है, बल्कि जून के अंत में वे हर हाल में भोपाल आएंगे।

प्रशासन का सम्मान, लेकिन धर्मसभा होकर रहेगी

जारी वीडियो में टी राजा सिंह ने कहा, “हम भगवाधारी सरकार का सम्मान करते हैं और स्थानीय प्रशासन व पुलिस का भी पूरा सम्मान करते हैं। प्रशासन द्वारा शुरुआत में अनुमति न दिए जाने के बाद कुछ जिहादी तत्व सोशल मीडिया पर फुदक रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि उन्होंने सभा निरस्त करवा दी।” उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा, “टी राजा जिहादियों का जीजा है और वह अपने सालों से मिलने भोपाल जरूर आएगा। जून के अंत में भोपाल में भव्य सभा का आयोजन होगा।”

MP में आज से तबादलों का दौर शुरू: 15 जून तक हटेंगे अधिकारी-कर्मचारी, मोहन सरकार की नई ट्रांसफर

जान से मारने की धमकी देने वालों को चुनौती

वीडियो में टी राजा ने खुद को मिल रही जान से मारने की धमकियों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने धमकी देने वाले तत्वों को सीधी चुनौती देते हुए कहा- “तुम लोग अपनी तैयारी अच्छे से कर लेना। हम भी अपनी पूरी तैयारी के साथ और न्यायालय (कोर्ट) का पूरा सम्मान रखते हुए भोपाल आएंगे। जिहादियों से जल्द ही उनके जीजाजी मुलाकात करेंगे।

यह है पूरा मामला?

दरअसल, भोपाल में टी राजा सिंह की एक बड़ी धर्मसभा प्रस्तावित थी, जिसे कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए स्थानीय प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया और टी राजा को धमकियां मिलने लगीं। अब टी राजा के इस ताजा वीडियो बयान के बाद राजधानी का सियासी और सामाजिक पारा एक बार फिर चढ़ गया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

इंदौर में MD ड्रग्स के साथ 2 तस्कर गिरफ्तारः 3 लाख की नशीली खेप बरामद, देवास के दो आरोपी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m