अनिल मालवीय, सीहोर। शहर के जमशेदनगर नगर इलाके में सी-2 नाले पर पुल घोर लापरवाही की भेंट चढ़ गया। पुल का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया और देखते ही देखते ताश के पत्तों की तरह ढहकर सीधे गहरे नाले में जा गिरा।

यह भी पढ़ें: सीहोर में गैस रिसाव से हड़कंप: 4 लोग हुए प्रभावित, मौके पर भेजी गई रेस्क्यू टीम

अचानक तेज आवाज के साथ पुल का पूरा स्लैब और भारी ढांचा नाले में समा गया। कुछ देर  अफरा- तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि खतरेकी आहट मिलते ही मजदूरों ने तुरंत सतर्कता दिखाई और मौके से भागकर अपनी जान बचाई। समय रहते मजदूरों के हटने से एक बड़ा दर्दनाक हादसा होने से टल गया।

यह भी पढ़ें: इंदौर कलेक्टर कार्यालय की सुरक्षा में बड़ी चूक! केरोसिन लेकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक, आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप

स्थानीय निवासियों ने घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सी-2 नाले पर पुल घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया था, जिसकी शिकायतें भी की गई थीं। इसके बावजूद ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m