आरिफ शेख, मुरैना। जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां के देवगढ़ थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच गहरा प्रेम संबंध था और वे शादी करना चाहते थे लेकिन अलग-अलग समाज से होने के कारण उनके परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे।
ये भी पढ़ें: कोतमा में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल: डॉक्टर-नर्स गायब, वार्ड बॉय ने किया घायल महिला का इलाज
घटना देवगढ़ थाना क्षेत्र के छत्तरपुरा गांव की है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। उन्होंने अपने परिजनों से शादी की इच्छा जताई थी, लेकिन समाज अलग होने के चलते दोनों परिवार इसकी इजाजत नहीं दे रहे थे। इजाजत ना मिलने और भविष्य में अलग होने के डर से दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
सोमवार की सुबह जब ग्रामीण गांव के बाहर आए तो उन्होंने एक फंदे पर दोनों को लटकते देखा। घटना की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना देवगढ़ पुलिस को दी।
ये भी पढ़ें: अस्पताल के सामने मां-नवजात को बाइक ने मारी टक्कर, विरोध करने पर किया हमला, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
सूचना मिलते ही देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शवों को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों से पूछताछ के बाद यह बात सामने आई है कि दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते यह कदम उठाया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

