अमित मनकोड़ी, आष्टा। सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम टीबूपुरा से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां दंपति को न सिर्फ अगवा कर लिया गया जबकि जबरन उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें जूतों की माला पहनाकर अपमानित किया गया। यह घटना तब हुई जब दंपत्ति अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था।
ये भी पढ़ें: 40 डिग्री तापमान में संतों का अग्नि तप: उज्जैन में अनोखी साधना ने खींचा सबका ध्यान, देखें वीडियो
जानकारी के अनुसार हिम्मत सिंह बंजारा अपनी पत्नी के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने दूसरे गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में आरोपियों ने उनकी बाइक रोक ली और उन्हें जबरन घसीट ले गए। आरोपियों द्वारा पीड़ितों के एक घर में ले जाया गया और उनके साथ मारपीट की गई।
यही नहीं आरोपियों का इतने में भी दिल नहीं भरा और उन्होंने दंपति को अपमानित करते हुए उन्हें जूते-चप्पल की माला पहना दी। आरोपियों द्वारा इस घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: मौत या हत्या की साजिश? छोटे भाई के खेत में मिला बड़े भाई का शव, जताई जा रही ये आशंका
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दंपति को सुरक्षित आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि यह विवाद एक नाबालिग लड़की की सगाई टूटने को लेकर हुआ था। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। LALLURAM.COM ऐसे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

