अनमोल मिश्रा, सतना। जिले के रामपुरम बाघेलान से सनसनीखेज मामला सामने आया है। तिवनी गांव में पति-पत्नी का शव बंद कमरे में मिला है। पति का शव फंदे पर लटका मिला है जबकि पत्नी मृत अवस्था में पाई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें : रेत माफिया का दुस्साहस: चेकिंग के दौरान आरक्षक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, गंभीर हालत में गोंदिया रेफर, IG ललित शाक्यवार मौके पर

क्या है पूरा मामला?

घटना रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के तिवनी गांव का है। जहां पति-पत्नी का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि पति का शव बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला जबकि पत्नी मृत अवस्था में पाई गई। आशंका जताई जा रही है कि मामला हत्या के बाद आत्महत्या का है। मृतक की पहचान रामनिवास कोरी उम्र 45 वर्ष और पत्नी का नाम शकुंतला कोरी है।

ये भी पढ़ें : उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव: 5 कोच के कांच टूटे, CCTV वीडियो आया सामने

FSL की टीम ने की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। FSL की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठे किये। वहीं पुलिस टीम पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m