एस आर रघुवंशी, गुना। मध्य प्रदेश के गुना में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी कवि यादव को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने आरोपी को राहत देने से इनकार करते हुए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। 

पूरा मामला गुना शहर के कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़िता ने 7 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि आरोपी कवि यादव 14 फरवरी 2019 को उसे दुर्गा कॉलोनी स्थित अपने कमरे ले गया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। लेकिन जब भी पीड़िता उससे शादी के लिए कहती वह इससे इनकार कर देता।  

पीड़िता का यह भी आरोप है कि नाबालिग अवस्था से ही आरोपी ने बहला-फुसलाकर सालों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी की बात पर आरोपी हमेशा बहाने बनाकर टाल देता था। करीब एक साल पहले युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने दवा देकर उसका गर्भपात करा दिया था। 

मई 2026 तक संबंध जारी रखने के बाद आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया और परिवार को धमकाया भी था। परिजनों के समझाने पर भी आरोपी के घरवालों ने रिश्ता मानने से मना कर दिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m