शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार स्थित दामखेड़ा में डेयरी की आड़ में गोकशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर यहां गौवंश के अवशेष बरामद हुए। घटना की सूचना मिलने पर जमकर बवाल हुआ जिसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध डेयरी को ध्वस्त कर दिया।

दरअसल, गब्बर और मुन्ना यादव की डेयरी से गायों को काटे जाने की जानकारी मिलने पर बाद बजरंग दल ने थाने पर विरोध प्रदर्शन किया। घटना के बाद गौ-संरक्षण को लेकर सवाल खड़े होने लगे। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। नगर निगम और प्रशासन ने गोकशी के आरोपियों के ठिकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई की। 

गोकशी के मामले में विधायक रामेश्वर शर्मा ने कठोर कार्रवाई की बात कही थी। पुलिस ने मौके पर तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य की तलाश जारी है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m