पश्चिम बंगाल में विपक्षी दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर दिनाजपुर जिले में उसके एक और बुक स्टॉल में तोड़फोड़ की गई. कार्यकर्ताओं से मारपीट का भी आरोप माकपा ने लगाया है. स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश के दौरान एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। इस घटना के सिलसिले में एक स्थानीय भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
पार्टी नेताओं ने कहा कि मंगलवार रात इस्लामपुर में हुए हमले के दौरान कई किताबें खराब हो गईं। उन्होंने कहा कि स्थानीय पार्टी सदस्य जयंत देब घायलों में शामिल हैं.
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा उत्सव के बीच वामपंथी दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) के एक और बुक स्टॉल (Book Stall) पर कथित तौर पर हमला हुआ है. उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर में दुर्गा पूजा के दौरान सीपीआईएम द्वारा लगाए गए एक और बुक स्टॉल पर हमला किया गया.
हर साल दुर्गा पूजा पंडालों के निकट लगाये जाने वाले माकपा के कई बुक स्टॉल पर पिछले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हमला किया जा रहा है. कुछ इलाकों में प्रशासन ने आवश्यक अनुमति न होने का हवाला देते हुए इन अस्थायी स्टॉल को हटवा दिया है.
माकपा का आरोप है कि तोड़फोड़ का विरोध करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की गयी. इसमें उसके कई कार्यकर्ता लहूलुहान हो गये. माकपा के मुताबिक, हमले में इस्लामपुर के स्थानीय माकपा नेता जयंत देब सहित कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पिछले महीने राज्यभर की दुर्गा पूजा समितियों को निर्देश दिया था कि यदि माकपा के बुक स्टॉल त्योहार की पहचान करने वाले बैनरों और होर्डिंग्स पर “दुर्गा पूजा” के बजाय “शारदोत्सव” (शरद ऋतु का त्योहार) शब्द का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें स्टॉल लगाने की अनुमति न दी जाये.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

